मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जन-प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन, भौतिक सत्यापन सम्बन्धी बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्व में स्थापित मतदेय, मतदान स्थलों का भवन जर्जर, ध्वस्त, जीर्ण-शीर्ण होने के फलस्वरूप सम्भाजन कार्य होना है यदि किसी भी जन-प्रतिनिधि, राजनैतिक दल के पदाधिकारियों को कोई आपत्ति, सुझाव हो तो उपलब्ध करायें, आपत्ति, सुझाव पर भौतिक सत्यापन कराकर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।

राजनैतिक दलों के साथ बैठक 1

श्री सिंह ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत मतदेय स्थलों का मौके पर जाकर सत्यापन कर लें, प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर, सामुदायिक केन्द्र, सोसाइटी सहित किसी न किसी रूप में नवीन सरकारी भवनों का निर्माण हुआ होगा, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के क्षेत्र जिन मतदेय स्थलों की छत, बाउड्रीवाल, दीवालें, अत्याघिक क्षतिग्रस्त, गिरने की स्थिति में हों, सम्बन्धित ग्राम पंचयतों में बैठक कराकर, उन्हें नवीन, नव निर्मित सरकारी भवनों में स्थान्तरित करायें साथ ही अस्थाई निर्माण वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्रान्तर्गत उपलब्ध स्थाई सरकारी भवन में स्थानान्तरित करायें, किसी भी जन प्रतिनिधि, राजनैतिक दल के पदाधिकारियों से प्राप्त आपत्ति, सुझाव पर सम्बन्धित विभाग से साथ समन्वय स्थापित कर भौतिक सत्यापन कराकर अंतिम निर्णय लिया जाये। उन्होने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिये है, निर्धारित समय अवधि के अन्तर्गत आपत्ति, सुझाव उपलब्ध करायें ताकि समय से उनका निस्तारण हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, कुरावली, घिरोर, अभिषेक कुमार, नीरज द्विवेदी, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, आर.एन.वर्मा, प्रसून कश्यप के अलावा विधायक किशनी इ. बृजेश कठेरिया, सदस्य विधान परिषद मुकुल यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आलोक शाक्य, पूर्व जिला मंत्री भारती जनता पार्टी शिव औतार वाल्मिकी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनीता, महा सचिव बहुजन समाज पार्टी राजवीर सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष आप संतोष कुमार, विशम्भर तिवारी, राम नारायण बाथम, देवेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।