मैनपुरी(सूवि) जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि गत् दिवस जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, जाँच कराये जाने पर 40 अधिकारी, कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना, अवकाश के अथवा भ्रमण पंजिका में अंकन किए बिना कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये, अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों, कर्मचारियों का अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है, स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध उ.प्र. कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली-1956 के तहत प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु द्वारा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दीपिका गुप्ता जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, ओमपाल सिंह वरिष्ठ लिपिक, सुभाष चन्द्र, ऋषभ देव,रजत यादव, अखण्ड प्रताप सिंह कनिष्ठ लिपिक, अभिनव राठौर कनिष्ठ सहायक, सुशान्त कुमार परिचारक, पुष्पेन्द्र सिंह, कुलदीप शाक्य, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मोहित जैन, कवीन्द्र सिंह, अनुष्का शाक्य, अमन मिश्रा, सुमित शाक्य लेखाकार, दीक्षा चौहान बी.क्यू.सी., आदित्य प्रताप सिंह जिला समन्वयक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रशान्त सिंह लिपिक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, महेश बाबू सहायक कृषि पर्यवेक्षक, प्रतिभा राठौर कैडर सचिव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय से रोहित कृष्ण मौर्य वरिष्ठ सहायक, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संजीव कुमार वरिष्ठ सहायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से मोहित शुक्ला कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये।
श्री सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर द्वारा बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय के निरीक्षण में भरत को, उप जिलाधिकारी करहल ने तहसील करहल से हाकिम सिंह नायब नाजिर, रामतीर्थ वा.व. नवीस, धर्मेन्द्र पूर्ति निरीक्षक को, खंड विकास अधिकारी करहल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नितिन कुमार, शिव चन्द्र वरिष्ठ लिपिक को, उप जिलाधिकारी भोगांव द्वारा तहसील के निरीक्षण में राजेश सक्सैना रजिस्ट्रार कानूनगो, शैलेन्द्र यादव लेखपाल, खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुल्तानगंज के निरीक्षण के दौरान विनीता पाल बी.एस.ए.सी., कर्मवीर सिंह बी.सी. को, उप जिलाधिकारी कुरावली ने तहसील निरीक्षण के दौरान संजय कुमार माल बाबू, खंड विकास अधिकारी कुरावली कार्यालय से सुनीता गौतम, दिलीप कुमार खण्ड प्रेरक को, उप जिलाधिकारी किशनी द्वारा खंड विकास अधिकारी किशनी के कार्यालय के निरीक्षण में मोहित कुमार ए.बी.टी.,सत्यम सिंह वरिष्ठ सहायक, नरेश चन्द्र ए.डी.ओ कृषि को अनुपस्थित पाया, अनुपस्थित सभी कार्मिकों का 01 दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।




good
👍
Comments are closed.