इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से लोकतंत्र का महायज्ञ संपन्न होगा, ईवीएम के संचालन की जानकारी प्रत्येक कार्मिक को होना बेहद जरूरी-जिला निर्वाचन अधिकारी।

सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने अधीन प्रत्येक मतदान केन्द्र का भ्रमण कर एएमएफ की व्यवस्थाएं देखें, प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को मिले बेहतर माहौल-डीईओ।

सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण 1

मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सुदिति ग्लोबल एकैडेमी में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के प्रथम प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-24 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक माहौल में संपन्न कराने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अपने-अपने सेक्टर, जोन में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को निभानी है। उन्होने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट से कहा कि लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण कार्य की ड्यूटी को बोझ न समझें बल्कि पूरे उत्साह-खुशी के साथ सौपंे गए दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष रहकर करें, मन में कोई भ्रांति न पालें यदि कोई भ्रम हो तो तत्काल दूर करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगा कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अपने आप को अकेला न समझे, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन का प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी आपकी मदद को मौजूद होगा, आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन के साथ करें, किसी भी स्तर पर आपको कोई असुविधा नहीं होगी।

श्री सिंह ने प्रशिक्षण में मौजूद सेक्टर-जोनल मजिस्टेªट से कहा कि आपको भारत निर्वाचन आयोग ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदत किए हैं, आपको अपने-अपने जोन, सेक्टर में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने का दायित्व सौपा गया है, इस दायित्व को निभाने के लिए आपको इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपेट को कनेक्ट करने, सीलिंग करने के साथ-साथ उसके संचालन की प्रक्रिया की जानकारी होना बेहद जरूरी है इसके साथ ही मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, विभिन्न कार्यों के बारे में जागरूक होना भी आवश्यक है इसलिए आप सब प्रशिक्षण में ईवीएम, वीवीपेट के संचालन से पूरी तरह वाकिफ हो लें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पहले 02-03 घंटे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संबंध में ही अधिकांश शिकायतें मिलती हैं, जिसके फलस्वरुप अफरा-तफरी का माहौल रहता है, तमाम प्रकार की भ्रांतियां, अफवाहें फैलती हैं यदि सेक्टर-जोनल मजिस्टेªट, पीठासीन अधिकारी, अन्य मतदान कार्मिक ईवीएम संचालन में माहिर होंगे तो इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट से कहा कि 06 मई को आपको अतिरिक्त ईवीएम, वीवीपेट उपलब्ध कराए जाएंगे और यह सेट आपके पास मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात तक उपलब्ध रहेंगे, इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपेट की सुरक्षा का दायित्व आपके ऊपर रहेगा, आप इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को लेकर बेफिक्र न रहे बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहें, किसी भी दशा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खाकी वर्दी के बिना नहीं होनी चाहिए, वाहन का जीपीएस सिस्टम चालू रहे, निर्धारित रूट पर ही वाहन का आवागमन हो, किसी भी दशा में रूट न बदल जाए, मतदान समाप्त होने के पश्चात मतदान कार्मिकों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपेट, अन्य सामग्री जमा करने के उपरांत सेक्टर-जोनल मजिस्टेªट के पास उपलब्ध अतिरिक्त ईवीएम सेट को वेयरहाउस में जमा करने के उपरांत ही सेक्टर-जोनल मजिस्टेªट वापस अपने घर जाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभी हमारे पास काफी समय है, सभी सेक्टर-जोनल मजिस्टेªट अपने-अपने सेक्टर, जोन में स्थापित प्रत्येक बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता देख ले यदि कहीं कोई कमी हो तो तत्काल संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर दूर करायें, प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को मूल-भूत सुविधा यथा पीने हेतु स्वच्छ पानी, रैंम्प, छाया, समुचित प्रकाश व्यवस्था, शौचालय की उपलब्धता रहे, भ्रमण के दौरान मतदान केंद्र हेतु चयनित भवन, मतदान केंद्र तक पहुंचने वाला मार्ग ठीक दशा में है, को स्वंय देख लें, मतदान केंद्र के भ्रमण के पश्चात मतदान केंद्र पर मताधिकार करने वाले मतदाताओं से भी वार्ता करें, आमजन के अलावा ग्राम प्रधान, कोटेदार, बूथ लेवल अधिकारी, आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा, सचिव, लेखपाल आदि से संवाद कर क्षेत्र के दबंग प्रवृत्ति के लोगों, शरारती तत्वों के बारे में जानकारी करें, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, बीएलओ, सचिव, लेखपाल अन्य ग्राम स्तरीय कर्मियों के मो.नं. सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने पास रखें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिला अधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, घिरोर, किशनी, कुरावली, अभिषेक कुमार, नीरज द्विवेदी, संध्या शर्मा, सुप्रिया गुप्ता, प्रसून कश्यप, रामनारायण, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा, ध्रुव शुक्ला, अंजलि सिंह, नितिन कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, परियोजना निदेशक सतेन्द्र कुमार, अचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य, विकास संस्थान डी.के. सचान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी, तैनात सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा सुदिति ग्लोबल के प्रबंध निदेशक डॉ. राम मोहन, कुसुम मोहन, लव मोहन आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.