मैनपुरी(सूवि) 06 दिसम्बर, 2021- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी-2020 के अंतर्गत जनपद के योजना में अधिक लाभ पाने वाले 10 कृषकों को 01 लाख 72 हजार 449 रु. के स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराकर जनपद के किसानों का आव्हान करते हुए कहा कि सभी किसान अपनी-अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं ताकि किसी प्रकार की क्षति होने पर फसल बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अभी जनपद मे बहुत कम संख्या में किसानों द्वारा अपनी फसल का बीमा कराया जा रहा है, जिस कारण किसानों को महत्वकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, सभी कृषक खरीफ फसल मे किसी भी आपदा का लाभ पाने के लिए तत्काल अपने समीपवर्ती जन-सुविधा केंद्र अथवा अपने बैंक में जाकर फसल बीमा कराएं, फसल बीमा हेतु 31 दिसंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित है, इससे पूर्व सभी किसान क्रेडिट कार्डधारक कृषक अनिवार्य रूप से बीमा करा ले।
श्री सिंह ने बताया कि रबी फसल 2020 में गांगसी नि. रविंद्र सिंह को रू. 30552, मधन नि. राजेश्वरी देवी को रू. 27125, अंगौथा नि. सुमित दीक्षित को रू. 25493, कुम्हरउआ नि. भूमिराज सिंह को रू. 19341, गांगसी नि. हृदय राम को रू. 19263, बिरथुआ नि. धीरज कुमार को रू. 17428, मधन नि. बाबूराम को रू. 17000, रामदुलारे को रू. 16545, ईकरी नि. राजपाल को रू. 15530 एवं कांकन नि. रघुराज सिंह को रू. 15229 के स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये गये, सभी लाभार्थियों के खातों में बीमे की धनराशि सीधे भेजी जा चुकी है। इस दौरान उप निदेशक कृषि डी.वी. सिंह भी उपस्थित रहे।





Good
good
Good
Comments are closed.