मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-24 के निर्वाचन हेतु प्रत्येक उम्मीदवार को निर्वाचन हेतु नया बैंक खाता खुलवाना होगा, उसी अकाउंट से निर्वाचन में व्यय किया जाएगा, निर्वाचन अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन के उद्देश्य से अपने या स्वयं, निर्वाचन अभिकर्ता के संयुक्त नाम से सहकारी बैंक सहित किसी भी बैंक या डाकघर में खाता खुलवा सकते हैं, निर्वाचन अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन से संबंधित किसी भी व्यय के लिए अदा की जाने वाली धनराशि रु. 10 हजार से अधिक नहीं है, तो ऐसे व्यय को उक्त बैंक खाते से निकासी करके नकद राशि के माध्यम से व्यय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के प्रयोजनार्थ अलग से बैंक खाता खोलने की सुविधा बैंक लेवल कमेटी द्वारा समस्त बैंकों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया जा चुका है, बैंक खाता खुलवाने पर तत्काल बैंक द्वारा 200 पृष्ठों की चेकबुक नॉन पर्सनलाइज उपलब्ध कराई जाएगी
Home राज्य उत्तरप्रदेश प्रत्येक उम्मीदवार को निर्वाचन हेतु नया बैंक खाता खुलवाना होगा,जिला निर्वाचन अधिकारी।



