मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नगर पालिका के शहीद पार्क में मु. सौतियाना स्थित हनुमान जी मंदिर, मु. दरीबा स्थित हनुमान जी मंदिर, ग्राम परौंख स्थित बलई बाबा मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास एवं नगर में अटल चौक, दानवीर भामाशाह चौक, गौतमबुद्ध चौक, अम्बेडकर चौक, महर्षि बाल्मीकि चौक, महाराजा दक्ष प्रजापति चौक का लोकार्पण, शिलान्यास करते हुए कहा कि विगत् 06 माह में जनपद मैनपुरी की तस्वीर, तकदीर बदलने का कार्य हुआ है, नगर के अधिकांश चौराहों पर महापुरूषों की मूर्तियां स्थापित हो चुकी हैं, प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्वों के धार्मिक स्थलों को पुराना स्वरूप दिलाने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है, कई मंदिरों में जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होने कहा कि अब तक मैनपुरी में जितने भी कार्य पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्वीकृत हुए हैं, वह करोड़ रू. से कम नहीं है, मैनपुरी में 64 करोड़ से अधिक लागत का सांस्कृतिक संकुल निर्माणाधीन है, इस प्रेक्षागृह में 1000 क्षमता का वातानुकूलिक ऑडिटोरियम, डिजिटल म्यूजियम का निर्माण होगा, जिसमें जनपद के महापुरुषों का डिजिटल इतिहास संरक्षित किया जाएगा, प्रेक्षागृह में पुस्तकालय का भी निर्माण होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह पुस्तकालय काफी सहायक सिद्ध होगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह सब विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के मतदाताओं के आशीर्वाद का नतीजा है कि उन्होंने मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा और प्रदेश सरकार में मुझे इस विभाग की जिम्मेदारी मिली। उन्होने कहा कि मैनपुरी के विकास की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने का कार्य करूंगा, प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिले, प्रत्येक गरीब व्यक्ति को संचालित योजना का लाभ बिना किसी भेद-भाव के मिले, इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि विगत 01 वर्ष में जनपद में तमाम विकास कार्य हुए, अगले 03 वर्षों में जनपद का चहूमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का गौरव विश्व में बढ़ा है, आज पूरी दुनिया हमारे देश की तरफ देख रही है, कोरोनाकाल में भी हमारे देश ने तमाम गरीब देशों की मद्द की, देश में निर्मित वैक्सीन उपलब्ध कराकर वहां के नागरिकों को कोरोना वॉयरस से सुरक्षित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार की बागडोर संभाली, तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी लेकिन आज विश्व में सबसे बड़ी 05वीं अर्थव्यवस्था बन चुकी है और जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के करीब है। उन्होने कहा कि आज हमारा देश ऊर्जा, यांत्रिकी, तकनीकी, रक्षा, विज्ञान के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर है, वर्ष 2024 तक हमारा देश सबसे विकसित देशों की श्रेणी में होगा।

जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि पर्यटन मंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप ही विगत् 02 वर्षों में रू. 150 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य हुआ, आज जनपद में चहूमुखी विकास दिख रहा है, नगर के प्रत्येक मुख्य चौराहे पर किसी न किसी महापुरूष की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है, मुख्य चौराहों का कायाकल्प होने के बाद नगर की सुन्दरता बढ़ी है। पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, बबलू पांडेय, वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, रामबाबू कुशवाहा आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेष चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदोरिया, ममता राजपूत, कविता राठोर, सीमा चौहान, विशाल बाल्मिक, रामौतार एड., उदय चौहान, पियूष चन्देल, अमित गुप्ता, धीरू राठौर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

2 COMMENTS

Comments are closed.