गई, गुडंई के बल पर कब्जा करने वालों पर हो कठोर कार्यवाही -पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

जन-शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निराकरण किया जाये, किसी भी फरियादी को समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े-जयवीर।

मैनपुरी(सुवि) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय पर जन-शिकायतें सुनने के दौरान लोक निर्माण, जिला पंचायत राज विभाग के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक निर्माण, जिला पंचायत के मार्गों के दोनों ओर शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित मानक के अनुसार ही निर्माण कार्य करायें, कहीं भी सरकारी भूमि, सड़क, चक मार्ग के दोनों ओर अनाधिकृत कब्जे न रहें, अनाधिकृत कब्जे को तत्काल चिन्हित कर हटवाया जाए ताकि लोगों को आवागमन के लिए बेहतर मार्ग मिले, किसी भी सड़क पर गड्ढे न हों, सभी सड़कें गड्ढा मुक्त रहें ताकि आवागमन में किसी भी आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कब्जों की शिकायत पर पुलिस, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करें, जबरन अनाधिकृत कब्जे करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिंकारी जन शिकायतों के त्वरित, प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, शिकायत का तत्काल निदान हो ताकि लोग राहत महसूस करें।

प्रतिमा का अनावरण

पर्यटन मंत्री ने कहा कि संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, विभिन्न योजनाओं में पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता बरती जाये। आज जन-सुनवाई के दौरान नगला गढ़ू नि. राहुल ने विपक्षियों द्वारा धमकाए जाने, सहदपुर नि. रवि गुप्ता ने संविदा बहाली कराये जाने, फाजिलपुर पतारा नि. अनुरूद्ध सिंह ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति कराने, ग्राम किशनपुर पतारा नि. मदनलाल ने फर्जी अमल दरामद निरस्त कराये जाने, ग्राम टोडरपुर नि. हरेन्द्र सिंह चौहान प्रधान ने हनुमान जी के मंदिर पर ग्रिल लगवाये जाने, बावलपुर नि. राम नरेश ने गांव के दंबग द्वारा जाति सूचक गालियां देने, ग्राम कीरतपुर नि. बीरपाल बाल्मिक ने गांव के श्मशान घाट का सौन्दर्यीकरण कराये जाने, रेड़ापुर नि. ओमपाल सिंह ने धमकी देने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यवाही कराये जाने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की।

 

जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजय सिंह चौहान के अलावा अध्यक्ष पैक्सफेड प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, अमित गुप्ता, पियूष चन्देल अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.