मैनपुरी 05 मार्च, 2024- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने माह मार्च में आयोजित होने वाले मा. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी बैठक मे खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुये कहा कि विकास खंड, नगर निकाय कार्यालयों में प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच करें, आवेदन करने वाले वर-वधु के साथ उनके अभिभावकों को बुलाकर या वधु पक्ष के घर जाकर स्वयं सत्यापन करें और उसके फोटोग्राफ्स सुरक्षित रखें, अधिशाषी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट होने के उपरांत ही आवेदन पत्रों को समाज कल्याण अधिकारी को अग्रसारित करें, योजना का लाभ पात्र, गरीब परिवार की कन्या को मिले सुनिश्चित किया जाए यदि कहीं अपात्र को योजना में लाभान्वित किया गया तो संबंधित की जवाबदेही तय कर दंडात्मक कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि सत्यापन के दौरान वर-वधु की आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, वधु के बैंक खाते का विवरण प्रत्येक दशा में प्राप्त किया जाये, खासतौर पर वर की उम्र 21 एवं वधु की उम्र 18 वर्ष से कम न हो, यदि 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के किसी व्यक्ति द्वारा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया हो तो उस आवेदन पत्र पर जांच के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाये, इस हेतु आवेदन पत्र के साथ वर-वधु का शैक्षिक प्रमाण-पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि में कोई न कोई दस्तावेज अवश्य लगवाया जाये।

 

          श्री सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि कन्याओं को दिये जाने वाले सामान, उपहार की गठित टीम से गुणवत्ता की जांच कराकर उपलब्ध कराये जायें, सामान की आपूर्ति प्राप्त करने पर गहनता से जांच की जाये, अद्योमानक सामिग्री, कपड़े आदि वर-वधु को उपलब्ध न कराये जायें। उन्होने समीक्षा के दौरान पाया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए विकास खंड मैनपुरी में 29, बेवर में 39, करहल में 26, सुल्तानगंज में 16, जागीर में 35, बरनाहल में 10, घिरोर में 50, किशनी में 28, कुरावली में 27 कुल 260 आवेदन पत्र एवं नगर पालिका, नगर पंचायत बेवर में 06-06, भोगांव में 03, करहल में 04, किशनी में 01 आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये हैं, नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया, बरनाहल, घिरोर, कुरावली, कुसमरा में अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होने खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों की तत्काल जॉच कर समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध करायें ताकि तिथि निर्धारित कर गरीब परिवार की बेटियों की शादी भव्य समारोह में करायी जा सके।

 

     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी करहल, किशनी नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आदि उपस्थित रहे।

—————————————————

1 COMMENT

Comments are closed.