कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी की संगीत विभाग की मेधावी छात्रा प्रिया रजावत को हरी किशन कपूर रजत पदक से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रिया की इस सफलता से गर्वित है। इस अवसर पर महाविद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री जितेन्द्र कुमार सिंह तथा सचिव sriबलवीर सिंह चौहान ने प्रिया को बधाई एवं आगामी भविष्य की शुभकामना प्रदान की। संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी जी ने प्रिया को शुभाशीष देते हुए कहा कि महाविद्यालय बालिकाओं की शिक्षा के लिए हमेशा उन्नतिशील रहा है प्रिया की सफलता ने इस विश्वास को और भी पुष्ट करने का कार्य किया है। प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव जी ने भी प्रिया की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के समक्ष एक मिशाल कायम करेगी।

1 COMMENT

Comments are closed.