75 वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर कुंवर आर.सी. महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। मतदाता दिवस के अवसर पर स्वीप संबंधी उत्कर्ष कार्य हेतु जिला स्वीप कॉर्डिनेटर प्राचार्या प्रो.शेफाली यादव,स्वीप अधिकारी संजना श्रीवास्तव, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सविता, एनएसएस अधिकारी राजेश सेन व एनएसएस अधिकारी प्रतिभा जायसवाल को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।साथ ही छात्रा प्रियांशु व प्राची दीक्षित को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें रोशनी,स्नेहलता ने गान व पूनम और खुशबू शर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात इतिहास विभाग की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से मौलिक अधिकारों की चर्चा पर शानदार प्रस्तुति दी। बीएड की छात्राओं ने पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भोजन की बर्बादी पर सबको आगाह किया। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में अपनी विशेष रूप से प्रस्तुति दी। क्रमश: शैलजा, प्रतिभा जायसवाल, प्रो. अनीता सिंह, जया,गीता और अंकिता सिंह ने देशगीत और उद्बोधन शब्द बोलकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रोफेसर शेफाली यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि हमें भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाना होगा। उन्होंने बताया कि हमें अपने सामाजिक मुद्दों जैसे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। इस अवसर महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम किसी के गुलाम न रहें बल्कि स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलका पाठक ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।




❤
Comments are closed.