दिनांक 26.01.2024 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में गणतंत्र दिवस का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार रहे। सबसे पहले मुख्य अतिथि के कर कमलों से ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात् राष्ट्रगान हुआ भारत माता की जय से सभा स्थल गूँज उठा। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर माँ सरस्वती का पूजा वन्दन किया। स्वागतगान भी गाया गया इसके बाद मुख्य अतिथि व वाइस प्रेसीडेट मैम को शॉल उढ़ाकर बुके देकर व पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में एकदिवसीय प्रधानाचार्या एवं उप-प्रधानाचार्या का मैम व विद्यालय के संरक्षक श्री रामसिंह यादव व चेयरमेन के साथ पधारे अतिथि का भी इसी क्रम में स्वागत किया गया। कु0 राखी ने स्वागतगान प्रस्तुत किया। बच्चों ने एकल गीत प्रस्तुत किये,

महाराष्ट्रीय वेश में लावनी डांस कक्षा 7 की बालिकाओं ने प्रस्तुत किया। विद्यालय के आवासीय केरल के अध्यापकों ने सूफी डांस प्रस्तुत किया। बच्चों ने खड़े होकर तालियाँ बजाकर उनका स्वागत किया तथा चेयरमेन सर ने कार्यक्रम में सहभागी पुरुष अध्यापकों को बैज लगाकर एवं वाइस प्रेसीडेन्ट मैम ने महिला अध्यापिकाओं को बैज लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात् आये हुए पत्रकारों को चेयरमेन सर ने माला पहनाकर एवं वाइस प्रेसीडेंट मैम ने बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात् जूनियर के बच्चों ने समूह गान प्रस्तुत किया। केरल के अध्यापक राहुल को उनकी लगन, कर्मठता एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए चेयरमेन सर व वाइस प्रेसीडेंट मैम ने उनको शॉल उढ़ाकर, माला पहनाकर, बैज लगाकर व पगड़ी पहनाकर 11000/- रूपये का चेक प्रदान किया। हाईस्कूल के छात्रों ने फौजियों के वेश में तिरंगा झण्डा फहराकर गीत नाटिका प्रस्तुत की। उड़िया भाषा में श्री कैलाश सर ने गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। गुजरात के बच्चों ने गुजराती भाषा में गीत नाटिका प्रस्तुत की इसके बाद एनसीसी के बच्चों ने फौजी गीत नाटिका प्रस्तुत की। पश्चिमी बंगाल के सुमंता घोष ने बंगाली भाषा में गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 10 की छात्रा अनुप्रिया ने डांस प्रस्तुत किया। डा0 किरन सौजिया मैम ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्होंने बच्चों को सफलता का मंत्र दिया जिसमें उन्होंने सकारात्मक सोच व उच्च विचारों पर बल दिया। उन्होंने कहा ऐसी सोच रखो कि 10 साल का कार्य 1 साल में पूरा करो तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 की बालिकाओं ने समूह गान प्रस्तुत किया, कक्षा 10 की बालिकाओं ने गीत नृत्य प्रस्तुत किया उसके बाद मोबाइल के प्रयोग पर एक नाटिका प्रस्तुत की जिसमें बताया गया कि मोबाइल का प्रयोग सीमित करना चाहिए। डिंपल और ज्योति ने राधाकृष्ण के रूप में छम-छम नाचे गीत नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 10 की बालिकाओं ने लोकनृत्य किया। एनसीसी की बालिकाओं ने तिरंगे झण्डे व देश के ऊपर नृत्य प्रस्तुत किया। उŸाराखण्ड के आशुतोष सर ने एक गीत सुनाया। एनसीसी के बच्चों ने ‘‘ये देश है वीर जवानों का’’ लोकगीत प्रस्तुत किया।
अंत में विद्यालय के चेयरमेन सर डा0 अशोक कुमार ने कहा कि ये 75वाँ गणतंत्र दिवस हम लोग हर्षोल्लास से मना रहे हैं, जबसे संविधान लागू हुआ तब से यह त्यौहार लगातार हम 26 जनवरी को मना रहे हैं। देश अपने संविधान के द्वारा चल रहा है हमें देश की समृद्धि की लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आप जैसा चाहेंगे वैसा ही बन जाएंगे। आपको लगन और मनोबल से कार्य करना चाहिए, उन्होंने नेपोलियन का जिक्र करते हुए बताया कि यह बहुत गरीब होते हुए भी बहुत बड़े बन गये। इसी प्रकार आपकी सोच पक्की होनी चाहिए कार्य के प्रति लगन होनी चाहिए तभी हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि असंभव शब्द मूर्खों के शब्दकोष में होते हैं ऐसा नेपोलियन ने कहा था। अंत में पधारे हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकाल कर समारोह में अपनी भागीदारी दी।
इस मौके पर विद्यालय के चैयरमेन डॉ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डॉ0 किरन सौजिया, इंचार्ज जिष्णु वीजी, कहकशा मैम, चंद्रशेखर अप्पा, कार्यक्रम इंचार्ज समीरा इकबाल एवं अध्यापक डॉ0 नेम कुमार, प्रेमलता दीक्षित, एएनओ प्रदीप कुमार, सीटीओ कीर्ति, राधा रानी, ममता पाण्डेय, लिंकी सेनापति एवं शिवानी यादव सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं मौजूद रहे।




🙏
Comments are closed.