आज दिनांक 28.12.2023 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी महोदय मैनपुरी रहे, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ0 शॉकत अली, डॉ0 नरेन्द्र वर्मा, डॉ0 विनोद कुमार रहे। सबसे पहले जिलाधिकारी महोदय ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके पूजा वंदन किया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात् विद्यालय के चेयरमेन डॉ0 अशोक कुमार ने जिलाधिकारी को माला, पगड़ी, व शॉल उढ़ाकर स्वागत किया और मंच पर आसीन सभी अतिथियों को माला पहनाकर शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी में उत्पादित वस्तुओं की जानकारी दी। हर्बल टूथपेस्ट को उन्होंने अत्यंत गुणकारी बताया, जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के बारे में बताया तभी आप सफल हो सकते हैं। इच्छाशक्ति और क्षमता दो बातें ही विद्यार्थी को आगे ले जा सकती हैं। उन्होंने ज्ञान के लिए कहा सब धरती को कागज बना दिया जाये समस्त वनों की लकड़ी बना दी जाये फिर भी गुरु के गुणों को कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा ज्ञान को भाई बाँट नहीं सकता चोर चुरा नहीं सकता, राजा हरण नहीं कर सकता। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि मैनपुरी में काला गेहूँ उत्पन्न किया जाता है जिसमें औषधीय गुण है। प्रदर्शनी में सभी प्रदर्शनी कर्ताओं को धन्यवाद और बधाई दी तथा जिलाधिकारी ने सभी लोगों को नूतन वर्ष 2024 की अग्रिम बधाई दी। उसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने प्रदर्शनी कर्ताओं के द्वारा निर्मित वस्तुओं, फलों, सब्जियों आदि का निरीक्षण भी किया। इस प्रदर्शनी में जिले के व्यवसाइयों, किसानों, दस्तकारों ने भाग लिया जिसमें उन्होंने अपने द्वारा उत्पादित फूलगोभी, पत्तागोभी, चाइनीज किन्नू, किन्नू बड़े आकार के, रेड माल्टा, ग्रे फूड, शिमला मिर्च, पिण्डारा राजमा, स्टार फ्रूट अमरक, मौसमी, बड़ा आलू, टमाटर आदि का प्रदर्शन किया। दस्तकारी में तारकशी के चाबी के गुच्छे, संदूकची और मूर्ति कला भी प्रदर्शित की गयी। आर्गेनिक हेल्थ प्रोडक्ट वालों ने पानी शुद्ध करने की एक बूंद दवा से एक बाल्टी पानी शुद्ध किया जा सकता है। एलोवेरा दन्त मंजन का भी प्रदर्शन था। लोहे के घरेलू उपकरण प्रदर्शित किये गये जिसमें नित्य प्रयोग में आने वाली वस्तुएं थीं। मूर्तिकला का भी प्रदर्शन हुआ जिसमें मिट्टी की मूर्तियाँ जैसे-गणेश-लक्ष्मी, विभिन्न प्रकार के खिलौने आदि को भी प्रदर्शित किया गया। इस प्रतियोगिता में जो लोग विजयी हुये उनमें श्री देवेन्द्र सिंह प्रथम स्थान पर रहे, श्री सिराज अजीज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रेम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार विजेता सर्व श्री हरीबाबू शाक्य, नेमीचन्द्र शाक्य, कमल शाक्य, अनार सिंह, जयराम जी रहे। अन्त में विद्यालय के चेयरमेन डॉ0 अशोक कुमार जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भी आप कर रहे हैं उसे और अच्छा करें तभी आप योग्य बन सकते हैं एवं जीवन में बहुत आगे जा सकते हैं आप आईएएस, पीसीएस बन कर अपने विद्यालय डॉ0 किरन सौजिया स्कूल का नाम पूरे देश में आलोकित करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।
इस मौके पर विद्यालय के चैयरमेन डॉ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डॉ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा, इंचार्ज चंद्रशेखर अप्पा, कहकशा, अध्यापक डॉ0 नेम कुमार, प्रेमलता दीक्षित, एएनओ प्रदीप कुमार, सीटीओ कीर्ति, सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

2 COMMENTS

Comments are closed.