स्वतंत्र भारत को एकता व अखंडता के सूत्र में बंधने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को 31 अक्टूबर 2023 को कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के उपलक्ष में महाविद्यालय में एनएसएस स्वयं सेविकाओं द्वारा राष्ट्रीय एकता शपथ रन फॉर यूनिटीए एकता दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी क्विज और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शेफाली यादव ने कहा कि
भारत के लौह पुरुषश् सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे। उन्होंने भारत की आज़ादी के बाद देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 565 से अधिक रियासतों को भारत में शामिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने भारत की पहली गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को सरदार पटेल के बारे में बताते हुए कहा कि सरदार पटेल भारत के एक महान नेता थे। सरदार पटेल के नेतृत्व कौशल को पूरे भारत ने सराहा। उनकी जन्मतिथिए 31 अक्टूबरए को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में घोषित करके उनके प्रयासों को सम्मानित किया गया। उन्होंने भारत को आज़ादी और एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी उपलब्धियां हमेशा याद की जाएंगी।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवालएएवं श्री राजेश सेन अंकित सिंह  हर्षित मिश्रा विनीता अवस्थी शैलजा मिश्रा अनामिका सिंह डॉ कुसुम यादव  डॉ कीर्ति जैन श्रृष्टि तिवारी एवं समस्त शिक्षिकाएं तथा समस्त छात्राएं उपस्थित रही