दिनांक 20/ 10/2021 को कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षाए सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा में लैंगिक समानता एवं महिलाओं को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने हेतु जागरूकता अभियान के लिए विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्याएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रचार्या डॉ शेफाली यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज तभी शिक्षित और अग्रणी हो सकता है जहां महिलाओं एवं बालिकाओं को समान अवसर मिले इसलिए हमें बालिकाओं को शिक्षित करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर अलका पाठक ने छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा में सरकार द्वारा दिए गए अवसरों को ध्यान में रखकर प्रयास करने चाहिए जिससे वह समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकें ।आज महिलाएं घर हो या चंद्रयान मिशन सब में अपनी माहिती भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सिंहए प्रतिभा जायसवाल अंकिता सिंह सुषमा एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही



