एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान संबंधी बैठक 2

प्रत्येक वार्ड में 02-02 एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में 01-01 स्थान चिन्हित कर जन-सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अभियान संचालित किया जाए-अविनाश।
मैनपुरी 30 सितंबर, 2023- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान संबंधी बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि 01 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपने-अपने कार्यालय में प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए विशेष सफाई अभियान संचालित कराया जाये, सभी कार्यालयों में पर्याप्त मात्रा में झाड़ू, सफाई उपकरण उपलब्ध रहें, कार्यालय परिसर में सफाई के उपरांत चिन्हित वार्डों, ग्राम पंचायतों में संचालित सफाई अभियान में भी भागीदारी कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में योगदान दें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय में सफाई अभियान संचालित हो, प्रत्येक विद्यालय में झाड़ू, फावड़ा, खुरपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, विद्यालय के आसपास की भी जन सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए सफाई कराई जाए, जनपद के प्रमुख चौराहों, पार्कों, खुले स्थानों, मलिन बस्तियों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पूजा स्थलों, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए सफाई अभियान संचालित कराया जाए, विशेष सफाई अभियान में लोगों को स्वेच्छा से शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पब्लिक एड्रेस सिस्टम, अन्य संसाधनों से लोगों को एक घंटा श्रमदान करने के लिए जागरूक किया जाए।
श्री सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी नगर पालिका, नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में कम से कम 02-02 स्थान चिन्हित कर, कम से कम 50-50 व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए अभियान संचालित करायें, अभियान में अध्यक्ष नगर पालिका, नगर पंचायत, समस्त सभासदों की भी सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में काम से कम 01-01 स्थान चयनित कर ग्राम प्रधान, अन्य जन-प्रतिनिधियों के अलावा कम से कम 25-25 व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान संचालित किया जाए। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष सफाई अभियान के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मियों की उपलब्धता के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त मात्रा में झाड़ू, फावड़ा, खुरपी, बेल्चा उपलब्ध रहे, 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सफाई मित्रों का नगर निकाय स्तर पर सम्मानित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठान के विशेष प्रबंध किए जाएं, सफाई के बाद कहीं भी कूड़ा दिखाई न दे, सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नेतृत्व देकर एवं खंड विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में नेतृत्व देकर अभियान को सफल बनाएं, स्वच्छता ही सेवा अभियान में अधिक से अधिक जन-समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए जनपद को साफ-सुथरा बनाने में योगदान दें। उन्होने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों, वार्डों में विशेष सफाई अभियान संचालित हो वहां सफाई से पूर्व के फोटो एवं सफाई के बाद के फोटो, वीडियो रिकॉर्ड में रखे जाएं साथ ही उन्हें वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए, शहरी क्षेत्र में अभियान के फोटो, वीडियो अपलोड करने हेतु अपर जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं ग्रामीण क्षेत्र में फोटो, वीडियो अपलोड करने हेतु उपयुक्त एन.आर.एल.एम. को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, संबंधित नोडल अधिकारी 01 अक्टूबर को अपराह्न 02 बजे तक प्रत्येक दशा में साइट पर फोटो, वीडियो अपलोड करना सुनिश्चित करें, उक्त साइट 01 अक्टूबर को अपरान्ह 04 बजे से बंद हो जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, उपयुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उप जिलाधिकारी करहल, भोगांव, किशनी, कुरावली, घिरोर, गोपाल शर्मा, अंजलि सिंह, योगेन्द्र, ध्रुव शुक्ला, अवनीश कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी राम नारायण, डिप्टी कलेक्टर नितिन कुमार, सै. सानिया सोनम एजाज, जिला अग्रणी प्रबन्धक अनिल प्रकाश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, उपयुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा पांडेय, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय के अलावा अध्यक्ष नगर पंचायत भोगांव, करहल, कुरावली, किशनी, बेवर आदि उपस्थित रहे।