कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने की। उन्होंने हिंदी की राष्ट्रभाषा स्तर पर आवश्यकता के विषय में अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि हिंदी भाषा हमारे राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। हिंदी भाषा ही वह सूत्र है जो राष्ट्र की एकता, अखंडता को अपने में समाहित किए हुए है। हमारी मातृभाषा हमारे लिए गौरव और गर्व का कारण होना चाहिए। तत्पश्चात हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम यादव जी ने हिंदी भाषा की महत्ता तथा उसके संवैधानिक दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने हिंदी को राजभाषा बनाने से लेकर अब तक उसकी अनेक क्षेत्रों में हुई प्रगति के विषय में विस्तृत व्याख्यान दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ गीता प्रजापति जी ने हिंदी भाषा के हिंदी भाषा के प्रचार- प्रसार के साथ-साथ लुप्तप्राय अनेक क्षेत्रीय बोलियों के संवर्धन और सहेजने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका जया सिंह ने हिंदी दिवस की महत्ता और उसके उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की और हिंदी के रोजगार परक स्वरूप को भी व्याख्यायित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा गीत-संगीत में हिस्सा लिया। परास्नातक की छात्रा सुमन ने लोकगीत सुनाया। बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं काजल, मधु, सुलेखा तथा पलक इत्यादि ने अनेक गीत संगीत सुनाए। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी शिक्षण एवं शिक्षणेतर स्टाफ मौजूद रहे