जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों पदाधिकारियों से कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 01 जनवरी 2022 को आधार मानते हुये 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे सभी युवाओं के नाम शामिल हों, इसके लिए राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी महाविद्यालयों में मतदाता पंजीकरण हेतु को-ऑर्डिनेटर, हेल्पडेस्क की स्थापना करायी गयी है। उन्होने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे नवयुवक- नव युवतियों से फॉर्म- 6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराना, 18 से 19 आयु वर्ग के छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराना, मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाना, जनपद की मतदाता सूची में जेंडर रेशियो का सुधार कर मतदाता सूची को अद्यावधिक करना है ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, किसी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहेे।
श्री सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने, किसी के नाम में कोई त्रुटि हो उसे ठीक कराने, मतदाता की मृत्यु की दशा में उसका नाम डिलीट कराने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप, राष्ट्रीय मतदाता सर्विस पोर्टल ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन करें। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनगणना के अनुसार मतदाता सूची में महिलाओं के जेंडर रेशियो कम है, जनगणना के अनुसार 01 हजार पुरूष के सापेक्ष 876 महिलाएं है जबकि जनपद की मतदाता सूची में 1000 पुरुष के सापेक्ष मात्र 849 महिला मतदाता हैं, सभी इस ओर ध्यान दें और अभियान के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं के नाम शामिल कराने में योगदान दें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अध्यक्ष बीजेपी प्रदीप चैहान, अध्यक्ष कांग्रेस विनीता शाक्य, अध्यक्ष रालोद विद्याराम यादव, समाजवादी पार्टी से देवेन्द्र सिंह यादव एड., बसपा से मानसिंह सुमन, विजेन्द्र सिंह माथुर, भीम सेना से मुंशी लाल शाक्य, बीजेपी से करन पाल सिंह चैहान, निर्वाचन कार्यालय से सुनील मिश्रा, प्रवीन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.