आज दिनांक 29/07/2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन मनोरंजन कक्ष पुलिस लाइन मैनपुरी में किया गया।आज 48 फाइलों पर सुनवाई की गई 6 दंपति की विदा की गई। एक पत्रावली पर एफ आई आर की संस्तुति की गई।
1. प्रिया कुमारी पुत्री अशर्फी लाल निवासी लक्ष्मीपुर थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद की शादी शिवमंगल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम कपूरपुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी के साथ 20/05/2013 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी दोनों करीब 08 माह से अलग रह रहे थे ।दोनों को इस केंद्र पर बुलाकर समझाया गया और आज इस केंद्र से विदा की गई।
2. जितेंद्र कुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कल्याणपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी की शादी डोली पुत्री संजू ग्राम गाजीपुर थाना एरवाकटरा जिला औरैया के साथ दिनांक 14/02/2017 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी दोनों करीब 2 माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाकर समझाया बुझाया गया और आज इस केंद्र से विदा की गई।’
3. आशीष पुत्र श्री सर्वेश कुमार निवासी उद्देतपुर परम कुटी थाना औछा जिला मैनपुरी की शादी रूबी पुत्री भैया लाल निवासी टोडरपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी के साथ वर्ष 2021 में हिंदू रीति रिवाज से हुई यह करीब 2 माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाकर समझाया गया और इस केंद्र से विदा की गई।
4. जितेंद्र उपाध्याय पुत्र महेंद्र उपाध्याय निवासी कासिमपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा की शादी कल्पना उपाध्याय पुत्री प्रदीप गौड़ निवासी हरीपुरम मुर्गी फार्म के पास थाना कोतवाली जिला मैनपुरी के साथ दिनांक 22/07/2019 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी दोनों करीब 7 माह से अलग रह रहे थे दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया और आज इस केंद्र से विदा की गई।
5. रजनी सक्सेना पुत्री श्री देवेश कुमार निवासी ग्राम खटना थाना बिछवा जिला मैनपुरी की शादी अखिलेश सक्सेना पुत्र गांधी लाल निवासी सिरसागंज खास थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के साथ दिनांक 24/07/2021 को हुई थी दोनों करीब एक माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया और पहलुओं से अवगत कराते हुए इस केंद्र से विदा की गई।
6. बंदना पुत्री रामकबीर निवासी ग्राम चंद्रपुरा थाना करहल जिला मैनपुरी की शादी सनी पुत्र महाराज सिंह ग्राम इटोरा थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद की शादी 11/12/2020 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी दोनों करीब 1 वर्ष से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाकर पहलुओं से अवगत कराते हुए आज इस केंद्र से विदा की गई।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी श्रीमती मधु यादव काउंसलर श्री रामकिशन यादव मुजम्मिल मिर्जा श्रीमती ज्योति मेसी कु0आराधना गुप्ता हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह हेड कांस्टेबल कुसुम चाहर महिला कांस्टेबल भारती राजपूत आदि मौजूद रहे।