मैनपुरी 29 जुलाई, 2023- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नगर के भांवत चैराहे पर आजादी के महा-नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करते हुये कहा कि नेताजी जैसे पराक्रमी राष्ट्र नायक का सम्मान हम सबके लिए गौरव और हर्ष का विषय है, आज से भांवत चैराहा सुभाष चन्द्र बोस चैक के नाम से जाना जायेगा, सुभाष चन्द्र बोस का नाम जनपद के लोग बड़े ही सम्मान के साथ लेते हैं, आजादी दिलाने के लिए ’’तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा’’ का नारा जब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने दिया था, तब युवाओं की रगों में बह रहा खून भी आजादी प्राप्त करने के लिए उबाल लेने लगा था। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी, सबसे बड़े नेता थे, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया गया था, उनके द्वारा दिया गया ’’जय हिन्द’’ का नारा राष्ट्रीय नारा बना, समस्त भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं,
पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर संस्कृति विभाग के माध्यम से प्रतिमा स्थापित करायी गयी है, मूर्ति के रख-रखाव के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, नगर के अन्य चैराहों पर भी जल्द ही देश के महानायकों की प्रतिमा स्थापित होगी, लम्बे अरसे से किसी ने इन चैराहों की सुध-बुध नहीं ली, आगे रानी अबन्तीबाई की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा, नगर का प्रत्येक चैराहा सुंदर और भव्य बनेगा, चैराहों के सौंदयÊकरण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, नगर पालिका अध्यक्षा संगीता गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चैहान, ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेष चैहान, रामबाबू कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, प्रेम सिंह शाक्य के अलावा जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा सहित अन्य पाटÊ पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।