मैनपुरी 09 जूनए 2023. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उ0प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित जनपद की 90 ए०एन0एम0 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने मिशन रोजगार के अंतर्गत सरकारी विभागों में बिना भ्रष्टाचारए बेईमानी के चयनित अभ्यर्थियों की योग्यताए दक्षता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र.प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा के साथ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की सेवा करने के लिए कृत.संकल्पित हैए संचालित योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने नव.नियुक्त ए०एन0एम0 का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब सेवा.भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंए दरिद्र.नारायण की सेवा ईश्वर की सेवा के समान हैए सरकारी चिकित्सालयों में अधिकांश गरीब व्यक्ति ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पाने के लिए आते हैं इसलिए आप सब आने वाले मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें ताकि आमजन का सरकारी चिकित्सालयों के प्रति नजरिया बदले। उन्होने कहा कि जब व्यक्ति अपने जीवन की अंतिम सांस ले रहा होता है और उस समय यदि चिकित्सकए पैरामेडिकल स्टाफ उसकी नब्ज पकड़ लेता है तो उसे बहुत संतुष्टि मिलती हैए ईश्वर के बाद यदि कोई जीवन बचा सकता है तो वह सिर्फ स्वास्थ्य कर्मी ही हैं इसलिए आप सब निःस्वार्थ.भाव से मरीजों की सेवा करेंए मरीजों की सेवा करने से आपका कल्याण होगा।
पूर्व मंत्रीए विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र.प्रदेश सरकार गांव गरीब किसानए बेरोजगारए नौजवान के कल्याणार्थ माता.बहनों के सम्मान के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही हैए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार दलाली प्रथा को समाप्त कर बिना किसी सुविधा शुल्क के अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया है प्रत्येक विभाग में बड़ी संख्या में शिक्षित नौजवानों को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में उसका स्वास्थ्य सबसे जरूरी हैए निरोगी काया वाले मनुष्य जीवन में हमेशा बुलंदियों पर पहुंचते हैए सरकारी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए अधिकांश गरीब व्यक्ति ही आते हैं इसलिए आप सब के ऊपर उनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी है और आप सब इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगनए निष्ठा से कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नव.नियुक्त ए०एन0एम0 को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब के ऊपर समाज के गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी हैए आप सब लगनए मेहनत के साथ अपने दायित्वए कार्यों को अंजाम देकर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अपना योगदान दें। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीए विधायक भोगांवए जिलाधिकारीए जिलाध्यक्ष ने नव.नियुक्त ए०एन0एम0 पूजा तिवारीए माण्डवी कुमारीए दीपांशीए निधिए आराधनाए शिवाए अंजनी राजपूतए रिंकी यादवए खुशबूए पूजाए श्रद्धाए गुंजनए रैना चित्रांशए सुनीता राठौरए मीनाए कोमलए साक्षी पालए स्वातिए कनक त्रिवेदीए विभा राठौरए नेहाए मीतू सागराए मालतीए आरतीए शिखा पांडेए अल्पनाए श्रुतिए प्रीति यादवए रचनाए रेनूए बीनाए प्रियांशु यादवए राधा वर्माए ताराए सपनाए नीलमए अंशिकाए राधा यादवए कंचनए नीलमए वंदना शाक्य रेखा शशिलेष मोनिका नम्रता वंदना अंजलि शुभाजंलि स्नेहलता सुधा मनीष उपासना स्नेहलता पाल सुनीता अनुपम बंदना सरिता मोहिनी प्रिया अंजली शिखा कामिनी रागिनी रीमा अर्चना देवीए चांदनी यादव अलका बवीता विमलेश अंजू अनुपम पूनम सुजाता सोनम मालती माधुरी रागिनी हेमलता सरोज नीलम शाक्य स्वेता रूचि शाक्य सोनी ज्योति ईशु आदि को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर उदय चौहान जयपाल सिंह आशीष पांडेय सुनील भदौरिया विशंभर तिवारी के अलावा अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्रए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजीव राय उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 मदन लाल डॉ0 ए0के. पचौरी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव राव बहादुर डॉण् अनिल वर्मा डी0म.सी. यूनिसेफ संजीव पांडेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीए कर्मचारीए पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर ने किया।