मैनपुरी 25 मई, 2023- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मा. मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम की ससमय तैयारियां पूर्ण कराए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां आज शाम तक प्रत्येक दशा में पूरी कर ली जाएं, कार्यक्रम स्थल पर कहीं भी कोई कमी न रहे, लोक निर्माण, पुलिस विभाग के अधिकारी बैरिकेडिंग की मजबूती को चेक कर लें, हैलीपैड पर सुरक्षा की दृष्टि से मानकों के अनुसार तैयारी की जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल के आस-पास राजकीय पाॅलीटेक्निक से लेकर ब्रह्मदेव मंदिर तक, स्टेडियम से लेकर ब्रह्मदेव मंदिर तक आज शाम को विशेष सफाई अभियान चलाकर बेहतर ढंग से सफाई कराई जाए, कहीं भी गंदगी न दिखे, कार्यक्रम स्थल पर बना प्रत्येक व्लाॅक साफ-सुथरा रहे, प्रत्येक पंडाल (व्लाॅक), मुख्य स्थानों पर डस्टबिन रखवायी जाएं, रात्रि में सफाई का कार्य पूर्ण होने के उपरांत प्रातः 07 बजे से पुनः सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि वी.वी.आई.पी. भ्रमण के दौरान जिस अधिकारी, कर्मचारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन सही ढंग से करें, अनजाने में भी कहीं कोई कमी न रहे।
श्री सिंह ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन योगी आदित्यनाथ जी के साथ भारत सरकार के नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे, जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए 173.19 करोड़ की लागत की 40 विकास परियोजना का शिलान्यास, लोकार्पण एवं 238.30 करोड़ निवेश की 23 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास, शुभारंभ भी करेंगे, मा. मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे, इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार, मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने मूर्ति अनावरण स्थल, जनसभा स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेते हुये अधिकारियों से कहा कि आज सायं तक प्रत्येक दशा में सभी कार्य पूर्ण करा लिये जायें, हैलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक, जनसभा स्थल से लेकर मूर्ति अनावरण स्थल तक सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, राजस्व अधिकारी नरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. पी.सी. राम, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, विद्युत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पर्यटन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।