
मैनपुरी 06 मार्च, 2023- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिह ने जनपदवासियों को होली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग होली के त्यौहार को आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनाकर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब की परम्परा को कायम रखें, रंगो का पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा अनेकता में एकता की पहचान है, जिसमें देश की अटूट शक्ति विद्यमान है, होली आपसी पे्रम, भाईचारे व सद्भाव का रंग-बिरंगा त्योहार है।
श्री सिंह ने सभी का आव्हान करते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर रंगो का ही प्रयेाग करे, किसी के ऊपर कीचड़ आदि की गन्दगी न डाले, बीमार व शारीरिक तौर से अक्षम व्यक्तियों के साथ उनकी आशा के अनुरूप ही बर्ताव करें, ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहंुचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।
जिलाधिकारी ने अपने बधाई सन्देश के माध्यम से विश्वास व्यक्त किया है कि होली पर्व पर सभी जनपदवासी अपनी समझदारी का परिचय देते हुए त्योहार को हंसी-खुशी के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायेगें।



