
मैनपुरी 04 मार्च, 2023- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील करहल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान 06 वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने हेतु भेजे गये शिकायती पत्र उपलब्ध कराकर शिकायतकर्ता से उनके मोबाइल नंबर पर बात कर फीडबैक लेने पर पाया की अधिकांश शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट है लेकिन विद्युत विभाग, राजस्व विभाग के कुछ प्रकरण पर शिकायतकर्ता कार्यवाही से असंतुष्ट दिखे, पैमाइश के कुछ प्रकरणों में फरियादी को अभी तक राहत नहीं मिली है, पैमाइश से फरियादी संतुष्ट नहीं है या अभी तक पैमाइश ही नहीं की गई है, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी करहल से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जिसके द्वारा भी लापरवाही बरती गई है, उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाये। फीडबैक लेने के दौरान मो. जाटवान नि. अनीता देवी ने बताया कि 12 अक्टूबर को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर विद्युत बिल संशोधित कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अभी तक उसका बिल ठीक नहीं किया गया है जबकि प्रार्थना पत्र में बिल संशोधित कर उपलब्ध कराए जाने संबंधी आख्या विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को हिदायत देते हुए कहा कि गलत आख्या देने वाले कमÊ के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर तत्काल शिकायतकर्ता के बिल को संशोधित कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस दिवस पर प्राप्त शिकायतों का स्वयं संज्ञान लेकर निराकरण करें, अधीनस्थों की रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, स्वयं मौके पर जाकर यथासंभव शिकायत का निराकरण करें, शिकायतकर्ता से बात करने के उपरांत ही उसके संतुष्ट होने पर निस्तारण आख्या उपलब्ध कराएं, आवेदक को कृत कार्यवाही के संबंध में लिखित में भी सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूिम पर कहीं भी अवैध कब्जा न रहे, भूमि संबंधी प्रकरण में पुलिस, राजस्व विभाग संयुक्त टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करें, एक बार पैमाइश के उपरांत कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाये तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज करायी जाये। उन्होने कहा कि इस दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के प्रति सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशील रहें, शिकायत प्राप्त होते ही उसका संज्ञान लें, यथासंभव स्वयं मौके पर जाकर स्थिति देखें। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जा रही है इसलिए मौके पर जाए बिना निस्तारण आख्या न भेजें यदि निस्तारण आख्या गलत पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समय से निस्तारण न हो सके, उन पर स्पष्ट टिप्पणी अंकित कर प्रार्थना पत्र को वापस करें, अपने कार्यालय में कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र लंबित न रखें।
आज आयोजित तहसील करहल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान ग्राम बरूआ नि. सरमन सिंह ने गांव के ही श्री कृष्ण द्वारा गुण्डई, दबंगई के बल पर सीसी रोड पर पक्की नाॅद बनाकर आम रास्ते को रोके जाने, नगला भूरे नि. रनवीर सिंह ने गांव की टूटी पुलिया को ठीक कराने, नगला भसू नि. आरती ने आवास सूची में नाम शामिल कराये जाने, वाग वृन्दावन नि. प्रेमलता, पिं्रयंका देवी, माया देवी, आमोद कुमार ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम आलमपुर, किरथुआ नि. रतन कुमार, राजा राम, जगतराम, इन्द्रपाल, अरविन्द्र, रमेश चन्द्र आदि ने आवासीय पट्टा आवंटित कराने, सराय भटोला नि. सिराजुद्दीन ने राशन कार्ड में 02 बच्चों के नाम जुड़वाने, जैतपुर नि. चन्द्र सिंह ने जमीन से अनाधिकृत कब्जा हटवाने, बरनाहल नि. सतेन्द्र सिंह, रामजी लाल ने चकरोड़ से अवैध कब्जे हटवाने, नगला अजीत, भूरेपुर नि. फूलन सिंह ने खेत पर तोड़ी गयी मेड को ठीक कराकर कब्जा दिलाये जाने की माॅग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन दलहन, तिलहन योजना के अन्तर्गत सम्पल कुमारी, ज्ञान श्री धनगर, ग्रीश चन्द्र, सहदेव सिंह, नेकराम, रतनेश देवी, शिवरतन सिंह, तोता राम, गीता देवी, शिल्पी, अनिरूद्ध, जीतेश कुमार, रज्जो देवी, रामवीर, आरती को निःशुल्क मूंगफली मिनीकिट उपलब्ध करायी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. पी.पी. सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, उप जिलाधिकारी करहल गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी करहल चन्द्रकेश सिंह, उप कृषि निदेशक डी.वी.सिंह, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन असंारी, परियोजना अधिकारी डूडा आर.के. सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, ट्यूबेल, विद्युत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



