मैनपुरी(सूवि)जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने प्राथमिक पाठशाला नगला पजावा के अंतर्गत आंगनवाडी केंद्र पर आयोजिज नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित टीकाकरण से कोई भी लक्षित बच्चा अवशेष न रहे सभी बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें प्रतिरक्षित किया जाये, विशेष टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण से छूटे 0 से 5 साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर उपस्थित ए.एन.एम. पूनम कुमारी से जानकारी करने पर पाया कि केन्द्र पर 17 लक्षित बच्चों, 06 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अवशेष था जिसमें से आज 12 बजे तक 10 बच्चों, 05 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है, आशा जयदेवी टीकाकरण से वंचित बच्चो को बुलाकर केन्द्र पर टीकारण कराने में सहयोग कर रहीं है। उन्होेंने मौके पर उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को पुष्टाहार समय से उपलब्ध कराया जाय, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पी.पी. सिह, डा. अनिल कुमार वर्मा, डा. बी. पी. सिंह, सीडीपीओ अरविंद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला, अर्बन कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार, प्र. जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।