
’उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे से वार्ता की गई।’
’ब्लॉक संयोजक श्री अशोक यादव जी’ ने कहाकि अनियमित तरीके से टैक्स में जो कटौतिया की गई हैं व घोर लापरवाही का द्योतक है तथा फरवरी माह की सैलरी से इस तरह अनियमित कटौती न की जाए। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा बीआरसी पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा फीडिंग कराने के लिए कहा गया।
’ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि कंप्यूटर सहायक से पारदर्शिता के साथ पीएफएमएस पोर्टल लॉगइन आईडी जल्द से जल्द प्रदान कर प्र०अ०ध्इ०प्र०अ० का प्रशिक्षण कराया जाए जिससे कि कंपोजिट ग्रांट का’ समय रहते हुए उपयोग किया जा सके। ’ब्लॉक महामंत्री हरेंद्र बैस ने’ कहा कि कुछ शिक्षकों के सामूहिक बीमा की राशि अभी भी लगातार काटी जा रही है जो जल्द से जल्द बंद की जाए।
खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने संगठन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए पटल सहायकों को बुलाकर शिक्षकों की समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। ’उपाध्यक्ष जुगल किशोर एवं संयुक्त मंत्री विमलेश यादव ने कहा’ बीआरसी पर व्याप्त अनियमितता को लेकर शीघ्र समाधान किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा कहां गया बीआरसी संबंधी जो भी कार्य है शिक्षक बीआरसी पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों से ही कार्य कराएं शीघ्र ही बीआरसी पर नियुक्ति पटल सहायकों के कार्य आवंटन का पत्र जारी कर दिया जायेगा जिससे कि शिक्षकों की समय रहते समास्याओं का निस्तारण हो जायेगा। इस अवसर पर जवापुर प्रभारी रामखिलाड़ीए बृजेश कुमारए जैनुल आब्दीनए विमलेशए रंजीतए राधारमण अभिषेक कुमार मधुबन सिंह चौहान संजीव कुमार शकील अहमद मयंक कुमार दिलीप कुमार उपेंद्र शुभम यादव रोबिन अंकित मिश्रा पंकज कुमार विनीत कुमार राज बहादुर सिंह नावेद अफरोजए ज्योति कुमारी प्रियंकाएज्योतिए देवेंद्र सिंहए राज कुमारए अरुण कुमारए हर्ष कुशवाह दीपक कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे ।



