दिनांक 10,12,2022 दिन शनिवार को मैनपुरी के प्रतिष्ठित स्कूल डा0 किरन सौजिया सीनियर सेकेड्री एजूकेशनल एकेडमी में वार्षिक उत्सव टेलेन्ट फेस्ट स्कूल के बच्चों के द्वारा बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक उत्सव में स्कूल के चेयरपर्सन डा0 अशोक कुमार तथा स्कूल की वाइस प्रसीडेंट ने नई दिल्ली से आये हुए मुख्य अतिथि के रूप में डा0 राम शंकर निदेशक तथा अन्य अतिथि जिला जज श्री अनिल कुमार के कर कमलों द्वारा स्कूल के जीनियस स्टूडेंट के लिए बनाई गई इमारत का शिलान्यास किया। इस वार्षिक उत्सव टेलेन्ट फेस्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद भिन्न-भिन्न भारतीय सांस्कृतिक की सत्यता को दर्शाते हुए कश्मीरी डांस, छोटे छोटे बच्चों के द्वारा पांच छोटे बंदर, बम-बम भोले, फलों की चौपाल, छूना है आसमान, घूमर, गरवा, आर्मी एक्ट, कथक, दुर्गा एक्ट,लावनी डांस, कृष्ण लीला, साउथ इंडिया के साथ-साथ बच्चों ने मधुर ध्वनि में संगीत पेश कर दर्शको को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
समारोह में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री देवकी नंदन खारिया ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी। सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। ब्ठैम् ठवंतक नई दिल्ली से आये हुए मुख्य अतिथि के रूप में डा0 राम शंकर ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से संवाद किया तथा कहा कि विद्यार्थियों ने स्कूल आकर जो जीवन यात्रा शुरू की है योग्यता और कौशल की जो पहल की है उसके लिए उन्हें बहादुर बनना होगा।
इस समारोह में मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूल की हर गतिविधियों में भाग लेना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है इसमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है तथा बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा भव्य समारोह आस पास जिलों में कभी नहीं हुआ है।
इस समारोह में विद्यालय के चेयरपर्सन डा0 अशोक कुमार ने विद्यार्थियों के इस हुनर को देश के दूर दराज कोनों-कोनों में इसकी महक फैलाने के लिए जो इतना भव्य समारोह करने का संकल्प लिया वह बहुत ही सराहनीय है।