न्याय पंचायत जवापुर में खंड शिक्षा अधिकारी किशनी श्री सुनील कुमार दुबे एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ किशनी के ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहां के प्रत्येक छात्र किसी ना किसी प्रतिभा का धनी होता है जिस को पहचानने का कार्य सिर्फ उसका शिक्षक करता है तो सभी शिक्षकों को अपने छात्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का का अवसर देना चाहिए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा के ऐसी खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए सुनहरा अवसर मिलता है इसके लिए सभी अध्यापकों तथा अभिभावकों को छात्रों का मनोबल बढ़ाना चाहिए तथा उनका सहयोग कर उन्हें अवसर प्रदान करनी चाहिए और ऐसी प्रतिभा रूपी तलवार को धार देने का कार्य हमारे शिक्षक बखूबी कर रहे हैं ।इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी महोदय और ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया गया। अंत में समस्त प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए विजयी टीम अब ब्लॉक स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक संजीव यादव,सुदीप पाण्डेय जी, ब्लॉक सह संरक्षक अवलेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रवक्ता विजेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक संयुक्त मंत्री विमलेश कुमार, ब्लॉक मीडिया प्रभारी जितेंद्र राजपूत, महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष अनीता यादव न्याय पंचायत प्रभारी रामखिलाड़ी यादव हरि ओम शाक्य,सुखवीर सिंह,कौशलेंद्र,आजम, आदि उपस्थित रहे है।