मैनपुरी 07 नवम्बर, 2022- जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता निर्वाचन मे कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता सम्बन्धी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, संयुक्त निदेशक अभियोजन को प्रभारी अधिकारी, मतदान कार्मिकों की नियुक्ति, प्रभारी अधिकारी यातायात, मतपत्र, स्टेशनरी से समन्वय, कैमरे हेतु कार्मिक व्यवस्था, निर्वाचन व्यवस्था, सुरक्षा में लगे कार्मिकों को चिन्हित करके प्रभारी अधिकारी मतपत्र को ईडीसी हेतु सूचित करने, मतदान हेतु पोलिंग पार्टी के लिए मतदेय स्थल पर भुगतान तथा भोजन की व्यवस्था, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से तथा भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों के अनुपालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रभारी अधिकारी ए.एम.एफ. विद्युत कैंप, शैड, पेयजल, शौचालय, मतदान केेन्द्रों पर फर्नीचर सम्बन्धी व्यवस्था भारत निर्वाचन अयोग के समस्त निर्देशों के अनुपालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी आई.टी. एप्स, सुविधा समाधान, सुगम, सुलेखा आदि सूचना एवं तकनीकि सम्बन्धित को प्रशिक्षण, तकनीकि मार्ग दर्शन, सूचना सम्प्रेषण हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा को प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी शिकायत कंट्रोल रूम, आईटी एप्स सुविधा, समाधान पर निस्तारण एडीएम, एसडीएम का लॉगिन पॉसवर्ड देना, स्थानीय शिकायत का उक्त एप्स में निस्तारण तथा भारत निर्वाचन आयोग के तद्विषयक निर्देशों के अनुपालन हेतु राजस्व अधिकारी को प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी यातायात, रूट चार्ट व्यवस्था, वाहन व्यवस्था आवश्यकतानुसार निर्धारण वाहनों का अधीग्रहण, लॉगबुक व्यवस्था, रूट चार्ट पर वाहन क्रमांक अंकित करना, पुलिस, प्रभारी अधिकारी कार्मिक को देना, सुगम एप्स पर फीडिंग, पोल की व्यवस्था, बिल सत्यापन तथा भारत निर्वाचन आयोग के तद्विषयक के निर्देशों के अनुपालन हेतु राजस्व अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर को प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन मतदान, मतगणना सम्बन्धी समस्त सामिग्री व्यवस्था, प्रपत्रों के मुद्रण, प्रभारी अधिकारी कार्मिक, अपर जिलाधिकारी से समन्वय, स्टेशनरी सम्बन्धी मांग, सभी प्रभारी अधिकारियों से प्राप्त करना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, प्रेस से सामिग्री लाने हेतु वीरेन्द्र कुमार मित्तल प्र. जिला समाज कल्याण अधिकारी, मतगणना कार्मिकों के लिए आवश्यकतानुसार चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यथा आवश्यक व्यवस्था तथा निर्वाचन आयोग के तद्विषयक निर्देशों के अनुपालन हेतु जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक गेस्ट हाउस, लाजिस्टिक, सूचना, भोजन, कार्मिक आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था, भारत निर्वाचन आयोग के तद्विषयक निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक को प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी एवं बेवकास्टिंग, सीसीटीवी, अपर जिलाधिकारी से मतदेय स्थल संख्या की जानकारी करने, डिजीटल, वीडियो कैमरा की व्यवस्था व भुगतान का समन्वय, बिल सत्यापन, बेवकास्टिंग, वीडियो कैमरा, सी.सी.टी.वी., सीपीएमएफ हेतु मतदेय स्थलों का चिन्हीकरण, प्रभारी अधिकारी वीडियो कैमरा को सूचित करना, बेवकास्टिंग का ट्रॉयल, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु उपायुक्त एनआरएलएम को प्रभारी अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर सिविल व विद्युत व्यवस्था, टैंट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग, स्ट्रांग रूम, नामांकन, मतगणना आदि की समस्त व्यवस्थाएं, बिल सत्यापन, नामांकन का लेआउट प्लान, पोलिंग पार्टी प्रस्थान, स्ट्रांग रूम व वाहन प्रस्थान, मतगणना सम्बन्धी लेआउट तथा निर्वाचन आयोग के तद्विषयक समस्त निर्देशों के अनुपालन हेतु अधीशाषी अभियंता लोक निर्माण प्रान्तीय खंड, अधिशाषी अभियंता विद्युत खंड प्रथम को प्रभारी अधिकारी, प्रभरी अधिकारी ईवीएम, वैलिट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व बीबीपैट, एफएलसी स्टोरेज, रेण्डमाईजेशन, ट्रांसपोर्ट करना, मतदान दिवस हेतु विधान सभावार भ्रमण प्लान, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रभारी अधिकारी कार्मिक से समन्वय स्थापित कर ईवीएम मशीनें, मतदान, रिजर्व एवं प्रशिक्षण की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा भारत निर्वाचन आयोग के तद्विषयक निर्देशों के अनुपालन हेतु परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए., व्यय लेखा, व्यय प्रेक्षक से समन्वय, लेखा सम्बन्धी की मांग, व्यवस्था, टीम पर निगरानी, पोलिंग पार्टी का भुगतान, उम्मीदवारों से व्यय विवरण जमा कराना, रेट निर्धारण तथा आयोग के तद्सम्बन्धी निर्देशो के अनुपालन हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
मास्टर ट्रेनर ईवीएम प्रशिक्षण, ईवीएम सम्बन्धी शिकायतों के समाधान, मतदान दिवस को विधान सभावार मास्टर ट्रेनर को रिजर्व करके भेजने सम्बन्धी कार्य योजना, वाहनों की व्यवस्था प्रभारी अधिकारी यातायात से कराने, मतदान दिवस को ईवीएम सम्बन्धी शिकायतों को तत्काल दूर करने तथा निर्वाचन आयोग के तद्विषयक के निर्देशों के अनुपालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी मतपत्र, डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस, ईडीसी की तैयारी, ईवीएम हेतु मतपत्र, पुलिसकर्मी, ड्राईवर, मजिस्ट्रेट व्यवस्था कर्मी को ईडीसी सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दिव्यांगजनों की सूची तैयार करनें, मतदान के प्रति जागरूकता एवं प्रभारी अधिकारी वाहन से समन्वय स्थापित कर मतदान हेतु मतदेय स्थल तक पहंुचाने की व्यवस्था तथा उक्त विषयक आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु गणेश प्रसाद अपर जिलाधिकारी न्यायिक को प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी स्वीप, सोशल मीडिया, स्वीप सम्बन्धी समस्त कार्य हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी जिला प्लान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन आयोग की बैठकों की तैयारी, वीडियो कॉन्फ्रेंस की तैयारी तथा आयोग के तद्विषयक सभी निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी को प्रभारी अधिकारी, सांख्यिकी सूचनाओं को तैयार करने, प्रेषण तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रभारी अधिकारी, जनपद स्तर पर प्रभारी अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा तद्सम्बन्धी आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रभारी अधिकारी,एमसीसी सीजर, उल्लघंन तथा तद्विषयक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक को प्रभारी बनाया गया है, सभी कमेटियों में सहायक प्रभारी अधिकारी भी नामित किये गये हैं।