मैनपुरी(सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की बैठक के दौरान नव-सृजित नगर पंचायत बरनाहल के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पंचायत बरनाहल में न्यूनतम आवश्यकता एवं अधिकतम जनोपयोगी अवस्थापना सुविधाओं के अंतर्गत कार्यों को सम्मिलित कर समन्वित कार्य योजना आगणन तैयार किये जाएं, तैयार की गई कार्ययोजना पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों से सुझाव अवश्य लिए जाएं, जो भी निर्माण कार्य कार्ययोजना में शामिल किए गए हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण प्रशासक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अवर अभियंता स्थानीय निकाय मौके पर जाकर अवश्य करें, कार्ययोजना में शामिल किए जाने वाले कार्यों में जल निकासी के साथ-साथ पार्क, चौराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी शामिल किया जाए।
श्री सिंह ने कहा कि नव-सृजित नगर पंचायत बरनाहल के विकास हेतु 02 करोड़ 34 लाख 83 हजार रु. का बजट शासन स्तर से अवमुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि नगर पंचायत बरनाहल द्वारा रू. 01 करोड़, 22 लाख 94 हजार 144 की लागत से नगर पंचायत बरनाहल के विभिन्न वार्डों के विकास हेतु मार्गों के निर्माण कार्य, 39 लाख 51 हजार 456 रू. की लागत से डालूपुर रोड पर नाला निर्माण कार्य, 06 लाख 28 हजार 170 की लागत से नगर पंचायत के जू.हा. स्कूल एवं प्राइमरी विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य, 32 लाख 63 हजार 120 की लागत से व्यवसायिक केन्द्र, 33 लाख 46 हजार 843 की लागत से पार्क के सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रस्तावित किया गया है।
अधिशाषी अधिकारी बरनाहल ने बताया कि विभिन्न वार्डों के विकास हेतु मार्गों के निर्माण हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना में 27 लाख 83 हजार 483 की लागत से हकीमपुर में धनवीर के मकान से रामेश्वर के मकान तक सीसी. मार्ग, नाले का निर्माण कार्य, 21 लाख 83 हजार 315 रू. की लागत से औरंगाबाद में मुख्य विटुमिन रोड से श्रीकांत गुप्ता के मकान तक सीसी. मार्ग का कार्य, 20 लाख 93 हजार की लागत से औरंगाबाद में पंपिंग सैट से गौशाला की बाउण्ड्री कोने तक सी.सी. मार्ग का निर्माण कार्य, रू. 17 लाख 38 हजार 205 की लागत से निवहरा में हरिशचन्द्र के मकान से सी.सी. मार्ग पर मंदिर के पास तक सी.सी. मार्ग एवं आर.सी.सी. नाले का निर्माण कार्य, रू. 39 लाख 51 हजार 456 की लागत से डालूपुर रोड पर ओवरहैड टैंक के पास से मुख्य मार्ग पर रामपाल सिंह के मकान तक नाले का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मंडल स्तरीय सहयुक्त नियोजक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, जिला उद्यान अधिकारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी, सहायक अभियंता स्थानीय निकाय, एल.बी.सी. वीरेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.