
मैनपुरी (सूवि)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा जनपद पर प्रधानमंत्री जी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित ’’कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की’’ विषयक प्रदर्शनी एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विषयक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन नगर पालिका परिषद में 17 सितम्बर से किया जा रहा हैं, प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर अब तक एवं स्वयंसेवक से प्रधानमंत्री तक की यात्रा के दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित घटनाक्रमों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है, जिसे देखने के लिए रोजाना भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं, जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। सवाक चित्र प्रदर्शनी में मा. प्रधानमंत्री जी के जीवन और उनके द्वारा संचालित गरीब जन-कल्याणकारी योजनाओं ’’सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण देश का किया नव-निर्माण’’, चेहरों पर लौटी मुस्कान-किसानों का बढ़ाया मान, धुंएं से मिली निजात-आई खुशियों की सौगात, टीकाकरण का दिखा असर आसान हुई जीवन की डगर, स्वास्थ्य सुरक्षा का रखा ध्यान बहू-बेटियों का बढ़ाया सम्मान, दूर हुआ अंधियारा घर-घर फैला उजियारा, मिला स्वच्छ जल-बेहतर हुआ कल, उज्जवला योजना, एक ग्रिड-एक राशन कार्ड, एक राष्ट्र, एक कर एक बाजार, देशभक्ति की शक्ति, गांव एक तो लोगों में भेद क्यो, शिक्षा का एक नया अध्याय, मां से मिला ईमानदारी का संस्कार, कर्म के प्रति समर्पण, एक संविधान, आजकल एक रुपए में क्या मिलता है, स्टार्ट अप इंडिया, युवाओं को रोजगार, मेक इन इंडिया दिखा तो दुनिया को भारत का सामर्थ्य, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, किसान समृद्ध होता है तो भारत समृद्ध होता है, डिजिटल हुई पहचान-डिजिटल से भुगतान-डिजिटल से जीवन हुआ आसान पर आधारित विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। चित्र प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित ’’उत्तर प्रदेश सन्देश’’, सेवा, सुरक्षा, सुशासन के लिए समर्पित सौ दिन, मिशन शक्ति’’ नामक फोल्डर का भी वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सुरेश राजपूत, सहायक अध्यापक राकेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक गंगा सहाय इंटर कॉलेज रेखा दीक्षित, पीटीआई रश्मि सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।



