मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पी.एन.जी गैस एजेंसी के संचालकों, सप्लाई, नगर निकाय, विद्युत, परिवहन, जल निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के जिन वार्डों में अभी तक पी.एन.जी. पाइपलाइन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहां संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्य पूर्ण करायें, कार्य प्रारंभ होने से पहले स्थलीय निरीक्षण कर चिन्हांकन किया जाए ताकि कार्य के दौरान विद्युत, पाइप पेयजल आदि की लाइन क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि जल निगम, नगर निकाय, विद्युत विभाग को तत्काल ले-आउट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पी.एन.जी. पाइप-लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को तत्काल कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जाए, नगर निकायों के वाहनों, ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाए साथ ही घर-घर पी.एन.जी से संबंधित पंपलेट वितरित किए जाएं ताकि उपभोक्ता जागरूक होकर पी.एन.जी कनेक्शन कराकर उसका उपभोग कर सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं, विद्युत नगर निकाय के अभियंताओं, अधिकारियों से कहा कि जिन वार्डों, मोहल्लों में पी.एन.जी. पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन क्षेत्रों में सड़क खुदाई के कार्यों में जे.सी.बी. का कद्ापि प्रयोग न किया जाए, जे.सी.बी. से खुदाई के कारण पाइप-लाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना अधिक रहेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, उप जिलाधिकारी सदर श्याम प्रताप सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत अनिल वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, एजेंसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here