मैनपुरी(सुवि)मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण, नव नियुक्त कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने परिवारों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक वितरित करते हुए, पीड़ित आश्रितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हमारे देश व समाज की रीढ़, सच्चे अन्नदाता हैं, ऐसे में किसी भी संकट, विपत्ति, असामयिक हादसे की घड़ी में उनके शोकाकुल परिवारों के साथ संबल बनकर पूरी मजबूती से खड़े रहना जिला प्रशासन का सर्वाेच्च प्रशासनिक, नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। शाासन की मंशानुसार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बिना किसी बिचौलिए, बिना किसी सिफारिश, बिना किसी लेन-देन और पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ सीधे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, वर्तमान में ऐतिहासिक और मानवीय बदलाव करते हुए इसका दायरा अभूतपूर्व रूप से विस्तृत किया गया है, अब केवल खातेदार किसान ही नहीं बल्कि बटाई पर खेती करने वाले किसान, भूमिहीन खेतिहर मजदूर, किसान व बटाईदार के परिवार के सभी आश्रित सदस्यों को भी इस कल्याणकारी योजना के सुरक्षा घेरे में शामिल किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में कार्य करते समय, रात्रि में रखवाली के दौरान सांप के काटने (सर्पदंश), बिच्छू के डंक मारने, सांड के पटकने या सींग मारने, किसी हिंसक जंगली जानवर के अप्रत्याशित हमले, आकाशीय बिजली गिरने, तालाब अथवा नहर में डूबने जैसी किसी भी दुखद दुर्घटना में यदि अन्नदाता अथवा उसके परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है या वे दिव्यांग हो जाते हैं, तो तत्काल संज्ञान लेते हुए रु. 05 लाख तक की वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जा रही है।

IMG 20261111 WA0010

श्री त्रिपाठी ने उपस्थित लाभार्थियों, निराश्रित महिलाओं से आत्मीयता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, आजीविका के साधन तथा अनाथ बच्चों की परवरिश, शिक्षा के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने मीना देवी, नीलम, सुनीता देवी, गीता देवी, प्रियंका, मंजू देवी, सविता, संगीता एवं अर्चना सहित कई महिलाओं की पारिवारिक व्यथा सुनी, जिनके द्वारा बताया गया कि पतियों की असमय मृत्यु के उपरांत घर में नन्हे बच्चों के भरण-पोषण एवं बुनियादी पढ़ाई का संकट है जिसपर उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी पीड़ित परिवारों का विधिवत विवरण आज ही दर्ज कर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिलाा पेंशन तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, एवं स्वंय सहायता समूहों आदि सचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्रता के आधार पर अनिवार्य रूप से आच्छादित किया जाए, जिन महिलाओं के बच्चे नाबालिग हैं और अध्ययनरत हैं, उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रति माह रु 2,500 की आर्थिक सहायता दिलाई ताकि धनराशि के अभाव में बच्चों की स्कूल की फीस, कापी-किताबें, यूनीफॉर्म और पौष्टिक भोजन किसी भी दशा में बाधित न हो, जो बच्चे छोटे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित कर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए, अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृत्ति तथा आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों में कई बेटियां विवाह योग्य हैं, उन बेटियों का पंजीकरण समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाले आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, जिससे शासन द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता, उपहार सामग्री और गृहस्थी के सामान से उनका विवाह सकुशल, सम्मानजनक व भव्य ढंग से संपन्न कराया जा सके और परिवार पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न रहे। कार्यक्रम में उपस्थित गीता देवी ने जब अपने सिर में असहनीय दर्द व गंभीर अनिद्रा की पुरानी स्वास्थ्य समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने स्वास्थ्य टीम को जिला अस्पताल ले जाकर, स्वास्थ्य परीक्षण, सीटी स्कैन व आवश्यक चिकित्सीय जांचें, निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने एवं समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के समाधान हेतु मिशन समाधान चलाया जा रहा है जिससे गरीब, कमजोर एवं राजस्व की जमीन पर कोई भी दबंग अवैध कब्जा न कर सके उन्होंने उप जिलाधिकायों एवं तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जब भी किसी गरीब, किसान अथवा निराश्रित का मामला प्रकाश में आए, तो अधिकारी स्वयं आवश्यक अभिलेख तैयार कराएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

IMG 20261111 WA0009

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने अर्चना, गीता देवी, प्रिंयका कुमारी, सुनीता देवी, मंजू, मीना, लडौती देवी, मनीषा यादव, माधुरी, सोनाली, श्रीकांती, पूनम, राधा देवी आदि के आश्रितों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक उपलब्ध कराये। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि जनपद के 93 कृषक परिवारों के आश्रितों को रू. 03 करोड 83 लाख 75 हजार की धनराशि सीधे उनके खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है, कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी भोगांव पीयूष कुमार जायसवाल, तहसीलदार सदर, भोगांव प्रकाश चौधरी, जी. राम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरेंन्द्र सिंह, ई ड्रिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ पाण्डेय, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here