मैनपुरी(सुवि)प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दीपावली के पर्व पर योजना के लाभार्थियों को खुशियों के उपहार स्वरूप उ.प्र. के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर सब्सिडी वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने लाभार्थियों को योजना की सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक उपलब्ध कराते हुए कहा कि महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना लागू की गयी, इस योजना का लाभ पाकर आज बड़ी संख्या में गरीब परिवार की महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल चुकी है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने आपको दीपावली पर उपहार स्वरूप निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर मुहैया कराया है ताकि आपको दीपावली पर सिलेंडर खरीदने पर अतिरिक्त व्यय न करना पड़े और आप यह धनराशि अपने त्यौहार में खुशियों पर व्यय कर सकें।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि योजना में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर पर रू. 323 की सब्सिडी प्रदान की जा रही है लेकिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों की महिलाओं को दीपावली, होली पर विशेष उपहार के अंतर्गत 02 निःशुल्क रिफिल किए हुए एल.पी.जी. सिलेंडर सरकार के खर्चे पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, वर्ष में 02 बार होली-दीपावली पर प्रदेश सरकार की ओर से शेष धनराशि रू. 642 की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जा रही है। उन्होने कहा कि घर चलाना मेहनत ही नहीं बल्कि तपस्या का कार्य है, घर को चलाने में मातृ-शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है, महिलाओं के त्याग को देख केन्द्र-प्रदेश सरकार ने अधिकांश योजनाओं में महिलाओं को ही लाभान्वित करने का निर्णय लिया, महिलाओं को आत्म निर्भर, स्वावलाम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित है।

जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तीसरे त्रैमास अक्टूबर 26 से दिसम्बर 26 एवं चतुर्थ त्रैमास जनवरी 27 से मार्च 27 में लाभार्थियो को 02 बार निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल वितरित होगें, जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना फेज-1 केे 01 लाख 28 हजार 99, फेज-2 के 40 हजार 696 तथा फेज-3 के 05 हजार 154 कुल 01 लाख 73 हजार 949 उपभोक्ता लावन्वित होगें, योजना के तहत सिलेण्डर रिफिल का मूल्य-965 के सापेक्ष केन्द्र सरकार द्वारा रू. 323.24 तथा राज्य सरकार द्वारा रू. 641.76 सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी आरती चौहान, शीतल, मीना बेगम, सीमा,कविता, सर्वेश कुमारी, सागरवती, सरोजिनी, गुड्डी, बबली को सांकेतिक रूप से गैस रिफिल सिलेंडर अनुदान राशि के चेक उपलब्ध कराये। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जाकिर हुसैन, पूर्ति निरीक्षक श्याम बिहारी यादव, सुनील कुमार जयंत, धर्मेंद्र चौहान, कृष्णा कुमारी, अमर सिंह, अजय यादव, भुवनेश राजपूत, नोडल अधिकारी उज्ज्वला योजना, एल.पी.जी. एशोसिएशन, गैस डीलर्स, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के अलावा जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविन्द भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here