मैनपुरी। डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2026 का दूसरे दिन का आयोजन भी शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूर्व से ही समुचित तैयारियाँ की गई थीं। परीक्षा के दौरान अनुशासन, समयबद्धता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने परीक्षा के दूसरे दिन के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण परीक्षा का सफल संचालन सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं बेहतर प्रबंधन का परिणाम होता है। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस प्रकार विद्यालय में PET 2026 की परीक्षा के दोनों दिन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here