मैनपुरी। डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में 25 अक्टूबर दिन रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET2026 का आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं।

परीक्षा से एक दिन पूर्व विद्यालय में सभी संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर उन्हें परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। परीक्षा के दिन सभी निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। विद्यालय प्रशासन एवं परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं निष्ठा के साथ किया।
विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन पर सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुशासन, समन्वय और जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशू सौजिया, सहित सभी विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी उपस्थित रहे।



