मैनपुरी(,सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विधानसभा 107-मैनपुरी, 108-भोगांव के मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से विलोपित किए गए मतदाताओं का सत्यापन करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 04 दिन में अपने-अपने बूथ के प्रत्येक ऐसे मतदाता, जिनका नाम एस.ए.आर. के दौरान मतदाता सूची से विलोपित किया गया है, उनके घरों का शत-प्रतिशत सत्यापन करना सुनिश्चित करें यदि सत्यापन के दौरान ऐसा कोई मतदाता जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, से तत्काल फॉर्म-6 भरवाकर अपलोड करायें ताकि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होने बूथ लेवल अधिकारियों को आदेशित किया कि वह मतदाता सूची का गहनता से अध्ययन करें यदि किसी मतदाता का नाम, पति, पिता का नाम, मकान नंबर गलत है, तो उससे फार्म-8 भरवाकर उसे ठीक करायें। उन्होने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम शामिल रहे, मतदाता सूची जितनी अद्यावधिक, त्रुटिरहित होगी निर्वाचन प्रक्रिया उतनी आसानी से सम्पन्न होगी।

IMG 20261020 WA0042

श्री त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के बूथ संख्या-222 गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान जानकारी करने पर बूथ लेवल अधिकारी अभिलाषा चौहान ने बताया कि एस.आई.आर. के दौरान बूथ संख्या 222 से 498 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए गए थे, जिनके घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है, एस.आई.आर. के बाद मतदाता सूची में 724 मतदाता सम्मिलित हैं जिसमें से 388 पुरुष 336 महिला मतदाता है। उन्होंने विधानसभा भोगांव के बूथ संख्या 263 प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद में मतदाता सूची का सत्यापन करते हुए जानकारी करने पर बूथ लेवल अधिकारी मुकेश चंद ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बूथ संख्या-263 से 561 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए गए, वर्तमान में बूथ की सूची में 673 मतदाता शामिल है, जिसमें 362 पुरुष एवं 311 महिला मतदाता है, घर-घर सत्यापन के दौरान एसआईआर के तहत विलोपित किए गए नामों का सत्यापन करने पर अभी तक 02 मतदाता मिले हैं, जिनके नाम त्रुटिवश एसआईआर के दौरान विलोपित किए गए थे, उक्त दोनों मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर ऑनलाइन किया जा चुका है।

डी.ई.ओ. ने निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों से कहा कि जनपद की मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में सुधार की गुजंाइश है, इसलिए अभियान के दौरान अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं, किसी भी महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से अवशेष न रहे, सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, श्याम प्रताप सिंह, पीयूष जायसवाल जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, सौम्या वर्धन, सुपरवाइजर पुष्पेंद्र चौहान, लेखपाल मनोज कुमार गुप्ता, सभासद जसवीर सिंह, आफताब जाफर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here