इकाई आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज कुरावली रोड मैनपुरी में आज दिनांक 20.10.2026 को एक दिवसीय शिवर लगाया गया जिसमें महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण पर विचार प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती किरन यादव एवं उप प्रधानाचार्य अनुज कुमार व प्रवक्ता रामेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, राघवेन्द्र सर, श्रीमती नम्रता व कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य जी ने बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान सशक्तीकरण ही सुशासन की असली पहचान है।

आज समाज ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है महिलायें निर्भीक होंकर प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। अपनी आवाज मजबूती से उठा रही हैं।

महिलाऐं अपनी समस्याओं को दवाये नहीं अपने बात को प्रभावशाली तरीके से अधिकारी के सामने रखें।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं को सुनने उनके अधिकारों की रक्षा करने और न्याय दिलाने के लिये तत्पर है।

सशक्त नारी सशक्त समाज यही है। उन्नति का राज हर नारी को दो सम्मान तभी हो देश महान

नारी को मत समझो बेचारी

वो है शक्ति की अवतारी

“बेटी नहीं बोझ है। वह है तो समाज की सोच है।

बेटी पढे़गी आगे बढ़ेगी तभी नारी सबला बनेगी

इन भाषण प्रतियोगिताओं व नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here