कुंवर आर सी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी में जनपद में होने वाले विशेष कैंप कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इसमें 18 वर्ष पूरी कर चुकी छात्राओं जिनका वोटर आई डी कार्ड अभी तक नहीं बना है उन्हें वोटर आई डी कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया l छात्राओं को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अभी भी मौका है इस अवसर पर महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाई गई एवं छात्राओं को नया नाम पंजीकरण कराने ,मतदाता कार्ड में किसी भी तरह की आपत्ति, नाम संशोधन व स्थान परिवर्तन आदि के लिए अलग-अलग फॉर्म भरे जाएंगे, इस बात की जानकारी दी गई l छात्राओं को बताया गया कि जिनका वोटर आई डी कार्ड नहीं बना है और जो 18 वर्ष या उससे ऊपर की है, वह फॉर्म सिक्स भर के वोटर आईडी कार्ड बनवाएंl प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए फॉर्म सिक्स भरे जाने की जानकारी दी छात्राओं को बताया गया कि महाविद्यालय में उपलब्ध फॉर्म सिक्स ले ले और उसे भरकर फॉर्म के साथ नवीनतम फोटो जन्मतिथि एवं पते से संबंधित दस्तावेज आदि लगाकर फ्रॉम जमा करेंl इस अवसर पर कॉलेज की स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव, प्रोफेसर अलका पाठक, डॉ विभा जैन आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही एवं छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया l



