मैनपुरी(सुवि)जिला न्यायाधीश रुपेश रंजन ने दि. 01 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा, वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि जिन विभागों में लाभार्थी-परक एवं जन-कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, वह दि. 01 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में अपने-अपने विभाग की स्टॉल लगाकर आमजन को संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायें साथ ही मेगा शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपायुक्त उद्योग से कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, एक जनपद-एक व्यंजन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें साथ ही विभागीय स्टॉल लगाकर संचालित योजनाओं की जानकारी आने वाले लोगों को दी जाए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से कहा कि कृषि विभाग की संचालित योजनाओं यथा बीज अनुदान, कृषि यंत्र अनुदान योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना, खेत-खलियान योजना के बारे में लोगों को बताया जाए, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा आदि विभागों की संचालित योजनाओं की भी जानकारी लोगों को दी जाए साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को शिविर में लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मेगा शिविर में उपस्थित रहकर सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को डी.एल.एस.ए. के माध्यम से लाभान्वित कराया जा सके।
इस दौरान अपर जिला जज अच्छेलाल सरोज, विशेष न्यायाधीश डकैती सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूतन चौहान, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल, प्र. मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सऊद, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, सहायक अभियंता लघु सिंचाई राहुल कुमार, पर्यटन फैलो जुबैर अहमद, उप वनाधिकारी राजीव दीक्षित, अधिशासी अभियंता सिंचाई जल निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



