मैनपुरी – कुंवर आर.सी. महिला डिग्री कॉलेज, मैनपुरी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्त समाज का प्रभावशाली संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रवीण कुमारी पाल ने प्रथम, जान्हवी यादव ने द्वितीय तथा शुभि चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रभारी प्रोफेसर मधु गुप्ता ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो युवा पीढ़ी की प्रतिभा और भविष्य दोनों को नष्ट कर देती है, हम सभी को स्वयं नशे से दूर रहकर समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना होगा। डॉ. विभा जैन ने कहा कि नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है और युवा शक्ति को इसे जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना होगा क्योंकि एक सशक्त नारी ही नशा मुक्त परिवार और समाज की आधारशिला रख सकती है। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जया ने कहा कि NSS का उद्देश्य केवल सेवा ही नहीं बल्कि समाज में चेतना जागृत करना भी है और नशा मुक्ति जैसे अभियान छात्राओं को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर कीर्ति जैन, प्रोफेसर कुसुम यादव, विनीता अवस्थी सहित समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा और अंत में विजेता छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here