मैनपुरी(सुवि)मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ द्वारा चक्रवात, तेज बारिश के कारण हुयी जनहानि, पशुहानि, क्षतिग्रस्त हुये भवनों, फसलों में हुए नुकसान की क्षति मुआवजा राशि वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत तहसील सदर में उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार देश के अन्नदाता किसानों, नौजवानों और महिलाओं के स्वावलंबन, सम्मान, सुरक्षा एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, देश, प्रदेश के समग्र विकास की धुरी हमारे किसान हैं, इसलिए सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता सर्वाेपरि हैं, किसानों की आय दोगुनी करने तथा कृषि को एक लाभप्रद व्यवसाय बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, कम लागत में अधिक से अधिक मुनाफा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों के माध्यम से जनपद के किसानों को नवीन तकनीकी ज्ञान, प्राकृतिक खेती तथा वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ने के लिए निरंतर व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की लागत को कम करने के लिए उन्नतशील बीजों तथा आधुनिक कृषि रक्षा यंत्रों पर पारदर्शी डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से भारी अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छोटे और सीमांत किसान भी आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर अपनी उपज बढ़ा सकें।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि गत् माह जनपद में आए अचानक तेज चक्रवात एवं भारी वर्षा के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था, इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राजस्व, कृषि विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित स्थलीय सर्वे कराया, क्षति का शत-प्रतिशत ऑकलन कराकर मात्र 10 दिन की अल्पावधि के भीतर ही सभी पीड़ित किसानों के बैंक खातों में डी.बी.टी. के माध्यम से मुआवजा राशि सीधे भेजकर उन्हें तत्कालिक राहत प्रदान की, शासन-प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से किसानों में सरकार, प्रशासन के प्रति अटूट विश्वास, संबल की भावना जागृत हुई है।
जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी द्वारा तेज चक्रवात व भारी बारिश की आपदा से ग्रसित प्रभावित कृषक संजीव कुमार, रेखा, सुमन चौहान, असित कुमार, प्रवेश कुमार, रामकिशन, सिराज अजीज, यादराम, अजय कुमार तथा सुनील कुमार को मुआवजा राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए, प्रभावित किसानों के खातों में निर्धारित वित्तीय सहायता सीधे अंतरित की जा चुकी है। देवीय आपदा से हुयी जनहानि पर आश्रितों को रू. 04-04 लाख की आर्थिक सहायता पूर्व में ही उपलब्ध करायी जा चुकी है, बेघर हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त आवासांे के स्वामियों को राहत राशि का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का जनपद के समस्त तहसीलों में भी सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. विमल पांडेय के अलावा उप जिलाधिकारी सदर श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, बड़ी संख्या में कृषक बंधु आदि उपस्थित रहे।



