मैनपुरी(सुवि)मा. प्रधानमंत्री जी के जन्म-दिवस पर आयोजित सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर-वाराणसी सेवा-संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागियों का तहसील किशनी में स्वागत एवं तहसील करहल के ग्राम कंचनपुर में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जन-सामान्य को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ.प्र. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि काशी से जल लेकर मैनपुरी की धरती पर पहुंचना जिले के लिए गौरव का विषय है, मैनपुरी की धरती ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है और यहां आने वाले अतिथियों का स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति, बुजुर्गों, युवाओं, पत्रकार बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, प्रधानमंत्री ने अपने सेवाकाल में गरीबों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है, सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सीधे पहुंचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था विकसित की गई, शौचालय निर्माण, आवास योजना, उज्ज्वला योजना अथवा अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए एक जनपद-एक उत्पाद योजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया है, पहले किसी जिले में बनने वाले उत्पाद की जानकारी प्रायः उसी जिले या आस-पास के क्षेत्र तक सीमित रहती थी लेकिन आज ऐसे उत्पादों को प्रदेश, देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी सहित आस-पास के जिलों के पारंपरिक उत्पादों को भी व्यापक पहचान मिल रही है, स्थानीय उत्पादों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे उत्पादों को बाजार मिलने से स्थानीय कारीगरों, शिल्पियों, हस्तशिल्प से जुड़े लोगों और छोटे उद्यमियों के लिए आय के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 09 23 at 18.21.09

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य केवल उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना नहीं बल्कि उन लोगों की आय बढ़ाना भी है जो इन उत्पादों के निर्माण से जुड़े हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं घर से ही विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प एवं अन्य कार्य करती हैं, स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिलने से महिलाओं और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होने जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं, पहले पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाएं सामने आती थीं लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव आया है, इसका लाभ देश की सुरक्षा में लगे जवानों को भी मिल रहा है, सेना के जवानों में बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं की होती है और उनके सम्मान तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करना पूरे देश की जिम्मेदारी है। उन्होने तीन तलाक के संबंध में कहा कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को कानूनी संरक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया, महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण को सरकार की नीतियों में प्राथमिकता दी गई है, प्रदेश में भी कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा विकास और सुशासन को गति देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, सरकार का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है जिसमें नागरिक सुरक्षित महसूस करें और युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों तथा उद्यमियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।

जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि मैनपुरी की धरती ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है, यहां आने वाले अतिथियों का स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सेवाकाल में गरीबों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया, प्रधानमंत्री ने देश के बच्चों को अपना बच्चा और बेटियों को अपनी बेटियां मानकर उनके भविष्य एवं सम्मान की चिंता की है, माताओं-बहनों के सशक्तीकरण तथा युवाओं के विकास पर भी निरंतर ध्यान दिया गया है, देश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो निरंतर जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह इसी प्रकार निरंतर राष्ट्र की सेवा करते रहें और देश सुरक्षित एवं मजबूत हाथों में आगे बढ़ता रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों से जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागिता करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि सन् 1857 की क्रांति के पुरोधा महाराणा तेज सिंह की क्रांतिकारी धरती तथा महर्षि च्यवन ऋषि, महर्षि मार्कंडेय की पवित्र भूमि है। उन्होने कहा कि काशी से 10 यात्राएं तथा वडनगर से भी 10 यात्राएं प्रारंभ हुई हैं, जो अलग-अलग दिशाओं और मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेंगी, इन यात्राओं के माध्यम से देश की सांस्कृतिक चेतना, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा-संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि 26 मई 2014 का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में महत्वपूर्ण रहा, जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद संसद में प्रवेश करते समय संसद की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम किया था, प्रधानमंत्री ने देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत और एकात्म मानववाद के दर्शन को जन-कल्याण की नीतियों के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने प्रथम संबोधन में ही सरकार को गरीबों के प्रति समर्पित सरकार बताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता देने की बात कही थी।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 साल के सफर में मानव सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जन-जन के हृदय में जो स्थान बनाया, आज हम सब उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए 17 अक्टूबर तक सेवा-संकल्प अभियान मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व जब नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभाली, तब से अब तक लगातार जन-जन के उत्थान के लिए कार्य किया, महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का कार्य किया, उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर धुएं से निजात दिलाने का कार्य किया, खुले में शौच से होने वाली शर्मिंदगी से बचाने के लिए घर-घर इज्जत घर का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक पात्र को निर्धारित मात्रा में पूरा खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर गरीब के अन्न पर पड़ने वाले डाके से गरीब को छुटकारा दिलाया।

इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला यादव, भूपेंद्र यादव, हरिओम दुबे, योगेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, पंकज भदौरिया, अनिल राजपूत, कल्पेश भारती, ग्राम प्रधान प्रदीप यादव, रामनरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here