नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कुंवर आर.सी. महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

IMG 20260913 WA0009

यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी एवं प्राचार्या प्रोफेसर शेफाली यादव के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में एनएसएस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्ति के संदेश को अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

IMG 20260913 WA0007

प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर कीर्ति जैन और प्रोफेसर अलका पाठक उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से परिणाम घोषित किए गए –

प्रथम स्थान – दीक्षा पाठक एवं यशी दीक्षित

द्वितीय स्थान – वंशिका यादव एवं निशा

तृतीय स्थान – यशिका अग्रवाल

इस अवसर पर प्रोफेसर अलका पाठक ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्राचार्या प्रो० शेफाली यादव ने सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, शिक्षकों एवं छात्राओं का पूर्ण सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here