मैनुपरी। डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी के पूर्व विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र अनमोल के NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनका भव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने अनमोल को स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनमोल कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी- बिछिया रोड, मैनपुरी ने NEET परीक्षा में AIR 24636 के साथ सफलता प्राप्त की है।

इस मौके पर अनमोल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने मामा से प्रभावित रहे एवं उनकी प्रेरणा से ही आज NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अनमोल के मामा डा0 विनय कुमार MD की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं एवं दूसरे मामा अक्षय कुमार MBBS की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अनमोल के एक भाई मनेन्द्र कुमार कोटा में लेफ्टिनेन्ट के पद पर कार्यरत हैं। इस मौके पर अनमोल के साथ उनके नाना जितेन्द्र कुमार अभिभावक के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि ‘‘आज का दिन हमारे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का अवसर है। हमारे विद्यालय के एक और छात्र अनमोल कुमार ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल की है, यह इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। मैं अनमोल एवं उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई देता हूँ। उनकी यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय की उपलब्धि है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ऐसे विद्यार्थी देश और समाज की सेवा करते हुए विद्यालय का नाम निरंतर रोशन करेंगे।’’

इससे पूर्व भी तीन विद्यार्थी कु0 अंजली पाल, रिषी यादव एवं अंशुल कुमार पाल ने उत्कृष्ट रैंक के साथ NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, प्रधानाचार्य डाॅ0 जे0एम0एम0 लुईस एवं छात्र अनमोल के नाना जितेन्द्र कुमार एवं शिक्षकगण सहित समस्त विद्यार्थियों ने अनमोल को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकानाएं दीं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here