मैनपुरीाॅ: डॉ.किरन सौजिया सी0 सै0 एजू0 एकेडमी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सचेत रहना के साथ-साथ प्राकृति बिना मानस जीवन संभव नहीं है का संदेश दिया गया।

IMG 20260605 WA0027 1

इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया ने स्कूल के बच्चों तथा छब्ब् कैडेटस के साथ स्कूल में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित और स्वस्थ रहने योग्य बचा रहे का संदेश दिया और बच्चों को विश्व पर्यावरण के बारे में बताते हुए कहा कि देश में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस विशेष दिन को लोग जनसहभागिता के रूप में मनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूक पैदा करना है। इस पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के एएनओ प्रदीप कुमार ने बच्चों के साथ पर्यावरण बचाव के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए उनको भविष्य में किस क्षेत्र में जाना है, के बारे में भी जानने की इच्छा की।

स्कूल की वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया ने पर्यावरण दिवस के मौके पर बच्चों को समझााते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के साथ पर्यावरण की सुध के साथ-साथ सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और साफ पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है इसका ध्यान रखना चाहिए।

इस मौके पर ICSE डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल की उप प्रधानाचार्या जी मैरी एवं आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज के अध्यापक विपिन कुमार तथा NCC ANO प्रदीप कुमार और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ पर्यावरण दिवस मनाया।