मैनपुरी: जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मा. मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ कार्यदायी संस्थाओं की कार्य-प्रणाली के कारण सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर जनपद की स्थिति ठीक नहीं है, कई परियोजनाएं निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के पश्चात भी अभी तक अधूरी है, कई परियोजनाओं पर शत-प्रतिशत धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण सी.एम. डैशबोर्ड पर अंकों में कटौती की जा रही है, जिस कारण जनपद की रैंक खराब होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं का समय पूर्ण हो चुका है, उन्हें तत्काल पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडोवर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ परियोजनाओं में कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान कुछ परियोजनाओं में कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई है। उन्होंने कार्यदायी संस्था आवास विकास, यू.पी. सिडको, सी.एन.डी.एस. द्वारा कार्यों में विलंब करने, मानकों की अनदेखी करने पर उक्त संस्थाओं के विरुद्ध शासन को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिए।
श्री सिंह ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद अधिकांश परियोजनाओं में सी.एम. डैशबोर्ड पर ए.-कैटिगरी में चल रहा है, जिसका परिणाम है कि जनपद विगत कई माह से प्रदेश में टॉप-10 में बना हुआ है, माह फरवरी में विकास कार्यों में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। उन्होने कहा कि ग्राम्य विकास की डे. एन.आर.एल.एम. बैंक क्रेडिट लिंकेज, जल जीवन मिशन में हर घर जल योजना, पंचायती राज विभाग में 15वें वित्त आयोग ग्राम पंचायत, प्राथमिक शिक्षा मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, फैमिली आई.डी., निपुण परीक्षा आंकलन मंे भी अभी सुधार की गुंजाइश है। उन्होने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पी.एम. कुसुम, बीज डीबीडी, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन फेज-02, ऑपरेशन कायाकल्प, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, संरक्षित निराश्रित गोवंश की सुपुर्दगी, सोलर स्ट्रीट लाइट, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी, ग्रामीण, बायोमेडिकल उपकरण रख-रखाव कार्यक्रम, सी.टी. स्कैन सेवाएं, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार आदि योजनाओं में जनपद को ए-श्रेणी में पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, जल निगम, आर.ई.डी., नहर, नलकूप सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



