
मैनपुरी 17 जून, 2022- अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने गेहूं खरीद, धान, गेहूं के अवशेष कृषकों के भुगतान व मिलर्स के अवशेष देयकों के भुगतान व राईस फोर्टिफिकेशन हेतु मिलो में लगाए जाने वाले ब्लेंडर्स आदि के संबंध में आयोजित बैठक में विभिन्न क्रय एजेसिंयों के प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शासन द्वारा गेहूं खरीद हेतु बढ़ायी गयी तिथि 30 जून तक अभियान चलाकर गेहूं की खरीद करें, सभी क्रय केन्द्र समय से खुलें, क्रय केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होने क्रय एजेसिंयों के प्रभारियों से कहा कि किसानों का गेहूं निर्धारित समर्थन मूल्य से कम पर किसी भी दशा में न बिके, किसानों को गेहूं क्रय केन्द्रों पर ही बेचने के लिए प्रेरित किया जाये, मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से भी गांव-गांव जाकर गेहूं की खरीद की जाये, क्रय किये गये गेहूं का भुगतान समय से कृषकों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जाये, भुगतान में किसी भी स्तर पर विलम्ब न हो सुनिश्चित किया जाये। उन्होने जिला प्रभारियों, धान खरीद प्रभारियों को मिलर्स के अवशेष भुगतान को तत्काल कराने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में ए.आर. को-ऑपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ, पीसीयू, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



