मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई कुरावली का पुनर्गठन मंगलवार को बीआरसी कुरावली परिसर में आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक में संपन्न हुआ। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी एवं सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।

IMG 20260317 WA0001

निर्वाचन में पर्यवेक्षक के रूप में राना सिंह, रामखिलाड़ी यादव, जुगल किशोर, राहुल गुप्ता, नयन यादव तथा जैनुअल आब्दीन की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्याम यादव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं सुशील पाठक को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।

IMG 20260317 WA0003

इसके अलावा अनुरोध यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज को कोषाध्यक्ष, प्रशांत यादव को संयुक्त मंत्री तथा पुष्पेंद्र यादव को मीडिया प्रभारी चुना गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर अनुरुद्ध यादव, प्रमोद और अवनीश कुमार तथा संगठन मंत्री पद पर शिवेंद्र, शिव कुमार यादव और सौरभ कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले के अंतिम शिक्षक तक न्याय पहुंचाना और शैक्षिक समस्याओं का समाधान करना है। सहसंयोजक हरेंद्र बैस ने नवगठित कार्यकारिणी से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ शिक्षक हित में कार्य करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि वह संगठन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का प्रयास करेंगे। ब्लॉक मंत्री सुशील पाठक ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में मंजू राजपूत, रूबी, शिवकुमार, सौरभ, प्रदीप तिवारी, पंकज, अवनीश, सुमित, सुरजीत, अनिल कुमार, धर्मेंद्र, ब्रजमोहन, प्रमोद, मनोज सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।