मैनपुरी(सुवि)जनपद के एतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का पूजन दि. 11 मार्च को श्री शीतला देवी मंदिर पर पूजन एवं हवन के साथ वैदिक रीति-रिवाज से होगा, प्रदर्शनी, मेले का उद्घाटन 18 मार्च को होगा एवं प्रदर्शनी का समापन 17 अपै्रल को होगा, इस अवधि में देवी जागरण, संगीत संध्या, भंजन संध्या, पत्रकार सम्मेलन, शाम-ए-गजल, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन, विराट दंगल, स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, महिला एवं मातृ शिशु कल्याण कार्यक्रम, विधि सम्मेलन, पंच सम्मेलन, एक शाम राष्ट्र के नाम, एक शाम कन्हैया के नाम, एक शाम शिव बाबा के नाम आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष प्रदर्शनी, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संयोजकों, कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तिथियांे को निर्धारित किया गया, दि. 11 मार्च से सुरेश चन्द्र वंसल वीनू के संयोजकत्व में शतचण्डी महायज्ञ एवं देवी पूजन, दि. 18 मार्च को उमाशंकर शुक्ला के संयोजकत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दि. 25 मार्च को आराधना गुप्ता के संयोजकत्व में महिला सम्मेलन एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, दि. 26 मार्च को राहुल दुबे के संयोजकत्व में एक शाम कन्हैया के नाम, दि. 28 मार्च को राघव पचौरी के संयोजकत्व में अपना दिवस, दि. 29 मार्च को संजीत गौड के संयोजकत्व में विधि सम्मेलन, दि. 31 मार्च एवं 01 अपै्रल को रॉबिन तिवारी के संयोजकत्व में स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, दि. 03 अपै्रल को शम्शुद्दीन वारसी के संयोजकत्व में शाम-ए-गजल, दि. 04 अपै्रल को विजय बहादुर तिवारी के संयोजकत्व में सिविल पेंशनर्स सम्मेलन एवं दि. 04 अपै्रल को ही प्रेम बाबू अम्बेश के संयोजकत्व में एक शाम शिव बाबा के नाम, दि. 05 अपै्रल को शफी मंसूरी के संयोजकत्व में कब्बाली, दि. 06 अपै्रल को अंकित शुक्ला के संयोजकत्व में पत्रकार सम्मेलन, दि. 07 अपै्रल को मनोरमा दास के संयोजकत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं महाराजा तेज सिंह के जीवन पर आधारित कार्यक्रम, दि. 08 अपै्रल को शाहनवाज के संयोजकत्व में मुशायरा, दि. 09 अपै्रल को श्रीकृष्ण यादव पहलवान के संयोजकत्व में विराट दंगल आयोजित होगा।

IMG 20260209 WA0032

दि. 10 अपै्रल को कन्हैया लाल धूसिया के संयोजकत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दि. 11 अपै्रल को आलोक गुप्ता के संयोजकत्व में कवि सम्मेलन, दि. 13 अपै्रल को आशीष धूसिया के संयोजकत्व में भजन संध्या, दि. 14 अपै्रल को एस. साराबाई के संयोजकत्व में एक शाम राष्ट्र के नाम, दि. 15 अपै्रल को आशुतोष तिवारी के संयोजकत्व में लोकगीत एवं लोक नृत्य, दि. 16 अपै्रल को सुमित पाण्डेय के संयोजकत्व में संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी की अवधि में के.के. मिश्रा के संयोजकत्व में देवी जागरण, सैनिक कल्याण अधिकारी के संयोजकत्व में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के संयोजकत्व में स्काउट एवं गाइड सम्मेलन, डा. चन्द्रमोहन के संयोजकत्व में योग शिविर का आयोजन होगा, उक्त कार्यक्रमों के संयोजक उपस्थित न होने के कारण तिथियों का निर्धारण नहीं हो सका है, प्रदर्शनी के शुभारंभ एवं समापन अवसर पर हेमंत चांदना, मुजम्मिल मिर्जा के संयोजकत्व में आतिशबाजी होगी, स्मारिका विमोचन हेतु प्रशांत मिश्रा को संयोजक बनाया गया है, सर्वसम्मति से बैठक में प्रीति चौहान को अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे के संयोजकगण, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के अलावा अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन नाजिर रोहित दुबे ने किया।