उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के लेखपालों के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाएं कम्बल- अंजनी कुमार।
मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील भोगांव के सभागार में गरीब, निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को कम्बल वितरण करते हुये कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं हैं, असहाय, जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करने से मन को संतुष्टि मिलती है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने कड़ाके की सर्दी की ठिठुरन से बचाने के लिए गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में धनराशि अवमुक्त की है, प्राप्त धनराशि से प्रत्येक तहसील के पात्र गरीबों को कंबल वितरित किये जा रहे हैं साथ ही समाज के संम्भ्रान्त व्यक्तियों, समाज सेवियों के माध्यम से भी जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि उन्हें कड़ाके सर्दी मे किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रख कार्य करें, समाज में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक है, जरूरतमंद तक शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करंे, कोई भी पात्र व्यक्ति संचालित योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने जगदीश, शबनम, सत्यवती, रामवती, हजारीलाल आदि को अपने कर कमलों से कम्बल उपलब्ध कराये। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा, तहसीलदार भोगांव गौरव कृष्ण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



